जशपुरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर और मनोरा के 403 मतदान केंद्रों में मतदान कराया गया। प्रशासन द्वारा मतदान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। दिव्यागों के लिए व्हील चेयर से लेकर प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए वालिंटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कुनकुरी में मतदान के लिए 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि मतदान केंद्र खुलने के समय से पूर्व ही लोगों का मतदान केंद्र में पहुंचना प्रारम्भ हो गया था।
मतदान के इस पर्व में एक जागरूक परिवार के तीन पीढिय़ों ने एक साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंडोरा में पहुंच कर मतदान किया और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान के महत्व का लोगों को संदेश भी दिया। परिवार की मुखिया 75 वर्षीय मेटो बाई ने बताया कि आज उनकी बहू विमला बाई एवं उसके बेटे की बहू कमला बाई के साथ बेटे रामदेव राम एवं पोते अजय राम ने मिलकर मतदान किया। इस प्रकार उनके परिवार के कुल 8 लोगों ने मतदान किया। एक साथ तीन पीढिय़ों के द्वारा किया गया मतदान वहां मौजूद लोगों के लिए भी एक प्रेरणा का भी विषय बना।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रायकेरा में पहली बार मतदान करने आए कॉलेज में पढऩे वाले पुष्पराज ने वोट देने के उपरांत फिल्म पुष्पा के किरदार के अंदाज में अभिनय करते हुए कहा कि ष्मैं झुकेगा नहीं और बिना डरे अपना वोट देकर अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगा। इसी तरह कॉलेज में पढऩे वाले सुभाष चंद्र यादव, बसंती बेसरा, सरिता बाई और मनीषा ने भी पहली बार मतदान किया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की साथ ही कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का अहसास ही हमारे लिए बहुत अदभुत रहा, लगा जैसे पूरे क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी ही हमारे कंधों पर आ गयी हो।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कण्डोरा में मतदान करने आई 82 वर्षीय दिव्यांग करमी बाई ने तकलीफों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्हें इस उम्र में ठीक से सुनाई भी नहीं दे रहा था। फिर भी उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी कि उन्होंने वोट देकर अपना कर्म पूरा किया है। उन्हें मतदान केंद्र में उनके 65 वर्षीय भतीजे रामलाल मतदान के लिए लाए थे। दोनों ने मतदान केंद्र की सुविधाओं की प्रशंसा की।
कुनकुरी के 129 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न
तीन पीढिय़ों ने एक साथ मतदान कर दिया जागरूकता का संदेश
