रायगढ़। पार्षद चुनाव में सम्बलपुरी मंडल के पांचों सीट पर 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ मिली सफलता के पीछे पिछले 5 सालों तक मंडल प्रभारी के रूप में सुरेंद्र कुमार के द्वारा मंडल के धरातल तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा संगठन को मजबूत करने की वजह से परिणाम प्राप्त हुआ है। वहीं संगठन की भूमि को उपजाऊ बनाने में एक कुशल किसान की तरह सुरेंद्र कुमार भूमिका निभाए हैं तब जाकर फसल के रूप में प्राप्त परिणाम बेहतर नजर आया। इसी मंडल में पिछले लोकसभा और विधानसभा में भी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्रमश: 14000 हजार और 7500 वोटो के लीड लेकर अपनी कार्यकुशलता और रणनीतिक क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। पार्षद चुनाव में पांचों सीट का जीतना इसी किसान की भूमिका का सुखद परिणाम है। इसी तरह जिला भाजपा मंत्री सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व एवं सधी हुई रणनीति ने वार्ड क्रमांक 16 में फहराया जीत का परचम लहराया।वहीं अशोक यादव के जीत के कर्णधार बने सुरेन्द्र कुमार और छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास की राजनीति को प्रत्येक जनों तक पहुँचाया। वहीं यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की जैसे भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी बन कर उन्हें महाभारत में विजयी बनाया उसकी प्रकार अशोक यादव का सारथी बन कर सुरेंद्र कुमार ने कदम से कदम मिला कर उनका साथ दिया एवं उनके सूझ-बुझ से बनाई गई रणनीति से मुश्किल दिख रहे राह को भी आसान बनाते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव को जीत दिला सफलता का परचम फहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगी की वे आज के समय के राजनीति के अभिमन्यु हैं जिन्हें कठिन से कठिन चक्रव्हयू को भेदना आता है।