रायगढ़। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन और ओपी चौधरी के विकास की राजनीति का समर्थन करते हुए भाजपा पर विश्वास की मुहर लगाई गई। प्रदेश के 10 नगरनिगम में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरी मतदाताओं का भाजपा के प्रति बढ़ता रूझान एक बार और स्पष्ट तौर पर सामने आया है। महिलाएं चौका -चूल्हा के साथ राजनीति में बढ़ -चढक़र आगे आ रही हैं और इसका लाभ भी होता दिख रहा है। रायगढ़ नगरनिगम के चुनावी परिणाम भी यही बात दोहरा रहें हैं।
रायगढ़ नगरनिगम चुनाव के परिणाम महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और ऊंचे होते राजनीतिक कद का भी संकेत दे रहा है। इस चुनाव में नगरनिगम के 48 वार्डों में से 20 वार्डों का नेतृत्व महिलाओं के हाथों में सौंपी गई है। राजनीति के जानकारों की मानें तो प्रदेश में भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना के खासे प्रभाव का असर है कि ब्लक में महिला मतदाताओं का वोट भाजपा के पक्ष में जा रहा है।
बताया जाता है कि महतारी वंदन योजना का ही प्रभाव है कि महिलाएं समर्थवान बनने अब राजनीति में बढ़ चढक़र आगे आ रही हैं। इस चुनाव में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत भी पुरूषों के मुकाबले अधिक रहा। जहां 65.69 प्रतिशत मतदान में शामिल हैं। वहीं पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 65.37 प्रतिशत रहा। इस खास बात यह भी रहा है कि रायगढ़ नगर निगम में करीब 20 वार्डों से महिला पार्षद निर्वाचित हुई हैं। जिनमें भाजपा से निर्वाचित महिला पार्षद की संख्या 16 है, जबकि कांग्रेस से 4 महिला पार्षद निर्वाचित हुई हैं।
जिनमें वार्ड क्रमांक 18 से पूनम सोलंकी निर्विरोध भी निर्वाचित हुईं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की नेहा देवांगन, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा की सुमित्रा खोलू सारथी, वार्ड क्रमांक क्रमांक 6 से कांग्रेस की रेखा देवी, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा की ज्योति यादव, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा की अन्नू सारथी, वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस की अनुपमा शाखा यादव, वार्ड क्रमांक 22 से भाजपा की सरिता केशव जायसवाल, वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा की त्रिवेणी डहरे, वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा की श्वेता सिंह क्षत्रिय, वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा की सरिता राजेन्द्र ठाकुर, वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा की जानकी भारद्वाज, वार्ड क्रमांक 31 से भाजपा की त्रिनिशा चौहान, वार्ड क्रमांक 35 से कांग्रेस की ज्योति बबलू बरेठ, वार्ड क्रमांक 37 से कांग्रेस की धनेश्वरी द्वितिया, वार्ड क्रमांक 39 से भाजपा की संगीता मुक्कू यादव, वार्ड क्रमांक 40 से भाजपा की शोभा देवांगन, वार्ड क्रमांक 41 से भाजपा की आशा खडिय़ा, वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा की मोनिता राजकमल पटेल और वार्ड क्रमांक 47 से भाजपा की संतोषी पदुमलाल प्रजा चुनाव जीतीं है।
इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अन्य राजनीतिक दलों ने ने चेहरों पर दाव लगाया था। महिला पार्षद प्रत्याशियों की बात करें तो इस चुनाव में पार्षद पद पर निर्वाचित 20 महिलाओं में से 15 ने पहली बार चुनाव जीता। जिनमें भाजपा की 12 महिला पार्षद ने पहली बार जीत कर भाजपा का परचम लहराया।
जबकि की भाजपा की पूनम सोलंकी तीसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। इनके अलावा भाजपा की त्रिवेणी डहरे, सुमित्रा खोलू सारथी, अनुपमा शाखा यादव पार्षद रह चुकी हैं। जबकि वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की नेहा देवांगन,वार्ड क्रमांक क्रमांक 6 से कांग्रेस की रेखा देवी,वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा की ज्योति यादव, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा की अन्नू सारथी, वार्ड क्रमांक 22 से भाजपा की सरिता केशव जायसवाल,वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा की श्वेता सिंह क्षत्रिय, वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा की जानकी भारद्वाज, वार्ड क्रमांक 31 से भाजपा की त्रिनिशा चौहान, वार्ड क्रमांक 35 से कांग्रेस की ज्योति बबलू बरेठ, वार्ड क्रमांक 37 से कांग्रेस की धनेश्वरी द्वितिया, वार्ड क्रमांक 39 से भाजपा की संगीता मुक्कू यादव, वार्ड क्रमांक 40 से भाजपा की शोभा देवांगन, वार्ड क्रमांक 41 से भाजपा की आशा खडिय़ा, वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा की मोनिता राजकमल पटेल और वार्ड क्रमांक 47 से भाजपा की संतोषी पदुमलाल प्रजा पहली बार चुनाव जीत कर आईं हैं।
निगम चुनाव में महतारी वंदन को जनता का अभिनंदन
रिकार्ड 20 महिला पार्षद जीतकर पहुंचीं नगर निगम, महिलाओं को भा रही राजनीति!
