रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व नगर निगम चुनाव संचालन समिति के सदस्य मुकेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव हेतु आम जनता का दरवाजा खटखटाया था। उस समय जनता ने ऐतिहासिक बहुमत देकर ओ.पी.चौधरी को रायगढ़ की सत्ता सौंपी थी। समय साक्षी है कि वे रायगढ़ के विकास हेतु दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं। आगामी 11 फरवरी को रायगढ़ की जनता रायगढ़ नगर निगम के संचालन हेतु महापौर व पार्षदों का चयन करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने काम के आधार पर जन-समर्थन पाने की पक्षधर है। लिहाजा एक साल की अल्प अवधि में भाजपा सरकार द्वारा रायगढ़ के लिये किये गये विकास कार्यों का एक रिपोर्ट कार्ड विधायक ओ.पी.चौधरी ने जन-अदालत में प्रस्तुत किया है। इसे देखने से यह स्पष्ट होता है कि विकास की दृष्टि से यह एक साल बेमिसाल रहा है। भाजपा सरकार अंचल के विकास के लिये एक बड़े विजन के साथ काम कर रही है। पिछले एक वर्ष का अनुभव यह बतलाता है कि नगर निगम में कांग्रेस की शहर सरकार राजनीतिक दुराग्रह के कारण अड़ंगेबाजी करके विकास कार्यों को बाधित करने की राजनीति करती रही है। इससे विकास की गति धीमी पड़ जाती है।
निर्बाध और तेज गति से विकास को आगे बढ़ाने हेतु नगर निगम के वातावरण व कार्यप्रणाली का सकारात्मक होना जरूरी है। एक साल की उपलब्धियों को देखकर यह सहज अनुमान लग जाता है कि यदि नगर निगम में सहयोगी शहर सरकार होगी तो हमारा रायगढ़ विकास के उच्च शिखर को छू सकेगा।अत: आम जनता से विनम्र अपील है किआगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद हेतु जमीनी संघर्ष से निकले भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान सहित पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों को चुनकर भेजें ताकि हम अनुकूल वातावरण में बिना अड़ंगेबाजी के तेज गति से काम करके रायगढ़ को एक स्वच्छ, सुविधाजनक व सुंदर शहर में तब्दील कर सकें। एक साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड निम्नानुसार है।
नालन्दा परिसर के रूप में 35 करोड़ रु. की लागत से छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 24 म 7 खुली रहने वाली लाईब्रेरी का कार्य प्रगति पर।
10 करोड़ रु.की लागत से शहर के मध्य ऑक्सिजोन एवं उन्नत बाजार स्थल निर्माण का कार्य प्रगति पर।
युवाओं को बागवानी और कृषि में कैरियर बनाने हेतु 25 करोड़ 19 लाख रु. की लागत से हार्टिकल्चर कॉलेज की स्वीकृति।
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग के लिये नि:शुल्क आवासीय प्रयास विद्यालय आरम्भ। प्रथम सत्र में 96 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसके सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण हेतु प्रक्रिया चल रही है।
केलो बाँध का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने हेतु नहर निर्माण के लिये दो किस्तों में 389 करोड़ रु. की राशि से कार्य प्रगति पर है।
शहरवासियों को गड्ढों से भरी सडक़ों की परेशानी से एकमुश्त छुटकारा दिलाने हेतु 53 करोड़ 61लाख रु. की लागत से एक साथ 72 सडक़ों का उच्च स्तरीय निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
सॉलिड वेस्ट के निपटान हेतु 20 करोड़ रु. की लागत से गेल इंडिया, रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में बायो गैस प्लांट निर्मित करेगा।
खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु 14 करोड़ 78 लाख 58 हजार रु. की लागत से 9 प्रोजेक्ट के कार्य स्वीकृत। इसमें बॉक्स क्रिकेट व ओपन बैडमिंटन कोर्ट के 9 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय मानक का (50 म 25 मीटर) स्विमिंग पुल, स्टेडियम में सिक्स लेन सिंथैटिक ट्रैक, स्केटिंग रिंग, आर्चरी ग्राउंड के चार प्रोजेक्ट हेतु निविदा प्रक्रिया जारी है।
रायगढ़ में आस्था के केंद्र पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु लाखों की लागत से योजना निर्माण का कार्य प्रगति पर।
सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु टाउन हॉल में 20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण 1 करोड़ 94 लाख 18 हजार रु. की लागत से किया जा रहा है।
टाउन हॉल टंकी से मध्य शहर में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 72 लाख 39 हजार रु. की लागत से फीडर लाइन का कार्य प्रगति पर है।
शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु 7 करोड़ 49 लाख 71 हजार रु.की लागत से एक साथ 27 कार्य स्वीकृत हुये हैं। इसमें से 11 कार्य आरम्भ हो चुके हैं और 16 कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं।
भूजल संरक्षण हेतु वाटर बॉडी को बचाने की दिशा में शहर के सभी तालाबों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। प्रथम कड़ी में मि_ुमुडा तालाब, फटहामुड़ा तालाब व सराईभदरा तालाब हेतु 7 करोड़ 60 लाख 40 हजार रु. की निविदा जारी की जा चुकी है।
सोनुमुडा छठ घाट निर्माण हेतु 15 लाख रु. की निविदा हो चुकी है।
शहर में दूषित जल की निकासी हेतु 8 करोड़ 1लाख 83 हजार रु. की लागत से एक साथ 65 नालियों का निर्माण किया जा रहा है।
अलग-अलग 7 स्थानों पर जीर्ण-शीर्ण हो चुके मुक्तिधाम के उन्नयन हेतु 1करोड़ 42 लाख 11 हजार रु. की लागत से कार्य प्रगति पर है।
तीन स्थानों में सामुदायिक भवनों के निर्माण हेतु 26 लाख 50 हजार रु. की लागत से कार्य प्रगति पर हैं।
महाराणा प्रताप चौक निर्माण व मूर्ति स्थापना हेतु 17 लाख 50 हजार की निविदा प्रक्रियाधीन है।
चार स्थानों पर बस स्टॉप के उन्नयन व सौंदर्यीकरण हेतु 19 लाख 72 हजार रु. की लागत से कार्य प्रगति पर है।
केलो पुल से शहीद हेमू कालानी चौक तक फेंसिंग कार्य हेतु 16 लाख 11 हजार रु. की निविदा प्रक्रिया में है।
इसी प्रकार 14 लाख 80 हजार रु. से पौनी पसारी के पास नाला निर्माण, 1.5 लाख से विजयपुर देवानमुड़ा में पचरी निर्माण, 12 लाख की लागत से मेरिन ड्राइव 20 नम्बर वार्ड में बॉउंड्री वाल निर्माण, शहीद भगत सिंह पुलिया में 10 लाख 74 हजार से फेंसिंग निर्माण और 3.75 लाख की लागत से प्रेम नगर गार्डन फेस -वन का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है।
कमला नेहरू उद्यान के उन्नयन हेतु 25 लाख रु. की लागत से कार्य प्रगति पर है।
प्रथम चरण में कोलता समाज, माली समाज, पनिका समाज, चौहान समाज, सतनामी समाज, बौद्ध समाज, ब्राम्हण समाज और नाई समाज जैसे कई समाजों के लिये सामाजिक भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। इसी तरह अगले चरण में अन्य समाजों हेतु भी सामाजिक भवनों का निर्माण किया जायेगा।
स्व-सहायता समूह की दीदियों के लिये 50 लाख रु.की लागत से दीदी सदन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
मेडिकल कॉलेज में उपकरणों व उन्नयन हेतु करोड़ों रु. की स्वीकृति।
गोवर्धनपुर पुलिया के जीर्णोद्धार हेतु लाखों की स्वीकृति।
प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 रु. अचूक जमा किये जा रहे हैं।
पहले एक साल में किसानों के खाते में 49 हजार करोड़ रु. का भुगतान किया गया।
वायदे के अनुसार 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने का काम तेजी से किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़वासियों को नि:शुल्क अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन करवाया जा रहा। इसमें अब तक अनेक रायगढ़वासी श्री रामलला का दर्शन लाभ उठा चुके हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक मजदूर योजना के 5 लाख 62 हजार हितग्राहियों में प्रत्येक को 10- 10 हजार का भुगतान किया।
युवाओं से किये गये वायदे के अनुसार पी.एस.सी. घोटाले के गुनहगारों के विरुद्ध सी.बी.आई जाँच की जा रही है। अब तक कई दोषी जेल दाखिल हो चुके हैं।
ओपी चौधरी का एक साल शहर विकास के लिए बेमिसाल- मुकेश जैन
जनता के अदालत में पेश किया ओपी का रिपोर्ट कार्ड, काम के आधार पर मांगा जनसमर्थन
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2025/02/opppp.jpg)