रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहधर्मिणी, अर्द्धांगिनी श्रीमती कौशल्या देवी साय सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती, महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा हंसराज की पूजा, अर्चना एवं उनके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। उसके बाद अतिथियों का पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल से स्वागत किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें नन्हे, मुन्ने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया। इसकी अगली कड़ी में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें चंद्रयान मॉडल खासा आकर्षण का केंद्र रही।
इस आयोजन में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कि राजकीय नृत्य में पंजाबी, ओडि़शी कला का सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गए। इस दौरान आयोजित आनंद मेला बच्चों व अभिभावकों के लिए बहुत ही आकर्षक का केंद्र बना। जिसमें सभी ने नाना प्रकार के पारंपरिक व्यंजन जैसे इडली, बड़ा, ढुस्का इत्यादि का लुत्फ़ उठाया। इसके बाद मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा माताओं की पूजा की गई। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्रों को प्रशस्ति पत्र श्रीमती कौशल्या देवी साय जी के शुभ हाथों से प्रदान किया गया। वहीं, विद्यालय के भूतपूर्व छात्र सत्यम सिंह चौहान द्वारा निर्मित माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का छाया चित्र भेंट किया गया। तत्पश्चात श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने आशीर्वचन के रूप में अनेकानेक आत्मसात करने वाली ज्ञानवर्धक शिक्षा जैसे देश, चरित्र, संस्कार व देश निर्माण हेतु अभिभावक गणों की भूमिका तथा कल के राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हवन, पूजन, भक्तिमय, वातावण तथा अपने ग्रंथों और संस्कार तथा संस्कृति को आत्मसात करने को कहा।
इस कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विद्यालय प्रभारी प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती वीणा विश्वास, श्रीमती राशिबाई, इंदु जेठवानी, मनोज शर्मा, सोनी जेठवानी, चंदन तिवारी, सेवानिवृत शिक्षक सतीश चंद्र भद्रा तथा सैकड़ों की संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।