शहर की सडक़ों पर नजर आया भगवा समंदर, कमल छाप में बटन दबाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं : विष्णुदेव साय
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायगढ़ में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया।
नगर के सत्ती गुड़ी चौक से प्रारम्भ हुए इस रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ शहर की सडक़ों पर भगवा समंदर नजर आया। सडक़ों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
इस विशाल रोड शो का काफिला सत्ती गुड़ी चौक से प्रारम्भ होकर, घड़ी चौक, कोतवाली चौक, हटरी चौक से गुजरते हुए सुभाष चौक पहुंची, वहां से फिर रामनिवास चौक, गोपी टॉकीज रोड से आगे बढ़ते हुए शहीद चौक में समापन हुआ।
सीएम साय ने रायगढ़ की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैंने लोकसभा में चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। आप सभी नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाएं, भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं, शहर के विकास की जिम्मेदारी आपके बेटे विष्णु देव साय की है।
श्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ में हमने नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह विकास की गारंटी है। जिस तरह मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है, ठीक उसी तरह हम अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है। इसलिए रायगढ़ सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नगरीय निकायों में कई पीढिय़ों से नजूल भूमि में मकान बनाकर रह रहे लोगों को उनके जमीन का मालिक बनाना है, इसके लिए नया कानून लाएंगे। शहरी क्षेत्रों में आने वाले समय में तीन लाख से अधिक पीएम आवास बनाएंगे। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले, जो बिजली बिल, संपत्ति कर समय में पटाते हैं, उनको भी पीएम आवास का लाभ दिलाएंगे, 15 हजार मासिक आमदनी वाले, 5 एकड़ सिंचित और ढाई एकड़ असिंचित जमीन एवं दोपहिया वाहन वालों को पीएम आवास दिलाएंगे। महिलाओं के नाम से संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और जो 7 तारीख से पहले पटाते हैं उन्हें दस प्रतिशत की और छूट मिलेगी। नगरीय निकायों में आने वाले प्रत्येक बाजारों में माता-बहनों के सम्मान के लिए पिंक टॉयलेट बनाएंगे। अटल विश्वास पत्र के इन सभी वादों को हमारी सरकार पूरा करेगी।
रोड शो में कैबिनेट मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, आलोक सिंह, जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, उमेश अग्रवाल, सुभाष पांडेय, सतीश बेहरा, अरुण कातोरे सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है : विष्णु देव साय\
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। सीएम साय ने कहा-चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहाँ विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद श्री साय कैबिनेट के साथी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले – एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहाँ का सर्वांगीण विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
ढोल नगाड़ों, पुष्प वर्षा के साथ चौक चौराहों में हुआ भव्य स्वागत
रोड शो में शामिल मुख्यमंत्री साय एवं लाडले विधायक ओपी का शक्ति गुड़ी चौक, घड़ी चौक,अफरोज डायमंड आवास, थाना के सामने, हटरी चौक गद्दी चौक गुरुद्वारा के आमने,सुभाष चौक, नगर निगम के सामने,रामनिवास टॉकीज चौक,संजीवनी,बिजली ऑफिस के सामने एवं समापन के दौरान शाहिद चौक में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गए।
विकास के मुद्दे पर हमलावर भाजपा के सामने कांग्रेस मौन
जीवर्धन अपने प्रचार के दौरान सभी वार्डो में विधायक ओपी द्वारा एक सालो में कराए गए विकास कार्यों का हिसाब बता कर कांग्रेस से पांच सालो का हिसाब पूछ रहे। बात बात में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाली कांग्रेस विकास के हिसाब के सवाल में मौन है । विकास कार्यों का हिसाब नहीं देने से महापौर की कार्यशैली आम जनता के निशाने पर आ गई.
ओपी के विकास की राजनीति का तोड़ नहीं खोज पाया विपक्ष
चुनाव जीतने के एक साल में ओपी नालंदा, ऑक्सी जोन, 72 सडक़ो का डामरीकरण, वार्डो के लिए 38 करोड़ के विकास कार्य, तालाब का सौंदर्यीकरण, प्रयास विद्यालय हार्टिकल्चर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, केलो बांध के लिए नहरें पहाड़ मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने का हिसाब देकर पांच सालो के विकास के लिए सार्वजनिक बहस की चुनौती दे रहे है जिसका सामना कांग्रेस नहीं कर पा रही।
विष्णु के रोड शो से चुनावी फिजा बदली
रोड शो में मुख्यमंत्री के शामिल होते ही चुनावी पारा सरगर्म हो गया । मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़वासियों को याद दिलाया कि रायगढ़ की जनता ने उन्हे बीस सालों तक आशीर्वाद दिया है राजनीति का यह मुकाम पाने के लिए रायगढ़ वासियों को धन्यवाद दिया और महापौर एवं पार्षदों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री साय की इस मार्मिक अपील से रायगढ़ की फिज़ा बदल गई है
मुख्यमंत्री साय ने की वित्त मंत्री की सराहना
रोड शो में आम जनता को दिए संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने विधायक रायगढ़ के कुशल वित्तीय प्रबंधन की सराहना की है। उनके बेहतर वित्तीय प्रबंधन का नमूना रायगढ़ वासी एक सालो में देख चुके। ओपी चौधरी के विकास कार्यों का लाभ निगम चुनाव के दौरान मिलेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अनुराग सिंहदेव ओपी के कुशल वित्तीय प्रबंधन की सराहना कर चुके
रायगढ़ नगर निगम में खिलेगा कमल : ओपी चौधरी
विधायक ओपी ने कहा आज रायगढ़ में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जी एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित ‘भव्य रोड शो’ में जनता के अपार उत्साह ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया है। रायगढ़ की जनता के अपार प्रेम और स्नेह के सामने नतमस्तक हूँ। सबका सहृदय आभार।
ब्रिज से बरसाए गए फूल
आज रोड़ शो के दौरान पूरे शहर में फूलों की बारिश कर लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्तमंत्री ओपी चौधरी का स्वागत किया। वहीं वार्ड नंबर 19 में अग्रसेन चौक के युवाओं ने ब्रिज के ऊपर से फूल बरसाकर आत्मीय स्वागत किया।
चाय की उफान से कांग्रेस के हौसले पस्त
जीत की बड़ी मार्जिन के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
चाय वाले के पॉलिटिकल उफान से कांग्रेस बैकफुट में नजर आ रही है ।महापौर पद के लिए गरीब चाय वाले का चयन कर भाजपा ने सुनिश्चित जीत की ओर कदम बढ़ा दिया। जीवर्धन के नाम की घोषणा होते ही ओपी ने जीवर्धन का चाय बनाते हुए वीडियो सोशल मंच में साझा किया जिसे चार लाख लोगों ने देखा। नामांकन के बाद ओपी जीवर्धन की चाय दुकान पहुंचे और चाय बना कर आम जनता की पिलाई । आज सूबे के मुख्यमंत्री साय भी जीवर्धन की टपरी पहुंचे। इसके पहले उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी जीवर्धन की चाय दुकान पहुंचे।
साय-ओपी-जीवर्धन के कट आऊट से पटा शहर
मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले रोड शो का पूरा मार्ग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधायक ओपी एवं महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के कट आऊट से पट गया था। सभी चौक चौराहे बैनर पोस्टर से भरे हुए थे।
जूटमिल मंडल ने केले से नेताओं को तौला
जुट मिल मंडल के अध्यक्ष शैलेश माली ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो के बाद मुख्यमंत्री साय जी लाडले विधायक ओपी जी एवं महापौर प्रत्याशी जीवर्धन को अलग अलग तीन तराजू में ढाई क्विंटल केले से तौला गया है । इसे लेकर कार्यकर्ता उत्साहित थे। उसकी जवाबदारी जुट मिल मंडल के पूर्व अध्यक्ष शशि कांत शर्मा झुगी झोपडी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलराज सिंह युवा मोर्चा दक्षिण मंडल महामंत्री सुजीत लहरें पर थी। शैलेश ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया
रतिंद्र राय पप्पू के यहां पहुंचे सी एम साय
रोड शो समाप्ति के बाद सी एम साय का काफिला छाता मुड़ा चौक स्थित पूर्व एल्डर मेन रतिंद्र राय उर्फ पप्पू के यहां पहुंचा। उनका आथित्य स्वीकार कर सी एम साय ने संसदीय कार्यकाल के दौरान पप्पू के साथ बिताए पलो को याद किया। सी एम के पहुंचने पर रतिंद्र भावुक हुए बिना नहीं रह सके।
विकास की राजनीति से प्रदेश में कमल खिलेगा : सीएम साय
रायगढ़ रोड शो में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी की मौजूदगी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार बनने के 13 महीने में ही नगरीय क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का लाभ भाजपा को मिलेगा।चुनाव से पहले प्रदेश भर के निकायों में करीब 7 सौ करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण की जानकारी साझा करते हुए कहा अब जनता विकास की राजनीति चाहती है। प्रदेश भर में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा करते हुए सीएम श्री साय ने यहां रोड शो में शामिल होने का जिक्र किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुराना संसदीय क्षेत्र है, यहां की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर 20 साल तक सांसद बनाया। रायगढ़ आने पर भावुक हो जाता हूं।निश्चित रूप से नगर निगम का चुनाव हम बहुमत से जीतेंगे क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है, कांग्रेस सिर्फ छल-कपट करना जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 36 वादे लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन 5 साल में सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता को छलने का काम किया। इसलिए 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी मात खानी पड़ी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिला औरर अब नगरीय निकाय चुनाव में भी यही हाल होने वाला है।
ऐतिहासिक आत्मीय स्वागत
रोड़ शो के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का भव्य काफिला बाजे – गाजे व जमकर आतिशबाजी के साथ वार्ड नंबर 19 में पहुंचा तो वहां उपस्थित बीजेपी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने कमल छाप जिंदाबाद के नारे से वार्ड को गुंजायमान कर दिया। काफिले में उपस्थित लोगों के चेहरे में निगम चुनाव में प्रचंड मत से जीत जाने की खुशी साफ झलक रही थी। वहीं जैसे ही मुख्यमंत्री श्री साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का काफिला अग्रसेन चौक पहुंचा। तब पहले से स्वागत के लिए तैयार बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री श्री साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का गुलदस्ता, फूलों की माला पहनाकर व तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। वहीं वार्ड नं 19 के बीजेपी प्रत्याशी सुरेश गोयल व सभी लोगों के आत्मीय स्वागत सत्कार से मुख्यमंत्री श्री साय व वित्तमंत्री ओपी चौधरी बेहद प्रसन्नचित हुए व निगम चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दिए। वहीं अग्रसेन चौक ‘कमल छाप’ जिंदाबाद, विष्णुदेव साय जिंदाबाद, ओपी चौधरी जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो गया।