सारंगढ़। नगरीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र जारी करते हुए इस बात का संकल्प व्यक्त किया है कि यह घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं और भाजपा के सेवा भाव का प्रतीक है। बुधवार की शाम 4 बजे जिला मुख्यालय से घोषणा पत्र जारी किया गया। यह घोषणापत्र अटल जी की सौं वीं जयंती और अटल निर्माण वर्ष के अवसर पर, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला प्रवक्ता अरविन्द हरिप्रिया व जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अटल विश्वास पत्र का विमोचन करते हुए कहा कि अटल विश्वास पत्र नगरीय निकाय क्षेत्र के भविष्य को तय करने का संकल्प है। आने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने वाली है, वह अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है। जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश भर मे अराजकता थी, भ्रष्टाचार था, उसके चलते कांग्रेस की सरकार छग की जनता का विश्वास खो चुकी थी। कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ कांग्रेस की सरकार ने छल किया था। इसलिए 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास करते हुए एक बड़ा जनादेश भाजपा को दिया। मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। यह अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में घोषित कियें अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा सरकार ने किया है, वह शत -प्रतिशत पूरा होगा। ननि को भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध और विकासशील बनाने के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल हर निर्वाचन क्षेत्र में जा रहे हैं।