जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टर मंत्रणा सभागार में जिले के अंतर्गत समस्त खेल संघो एवं खेल प्रशिक्षकों का बैठक लिया गया। खिलाडिय़ों को खेल गतिविधियों में आगे बढ़ाने और उनको जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तार से चर्चा की गई उन्होंने जिले के खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खेल अधो संरचनाओं के विकास पर विस्तार चर्चा किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार,डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के जिला खेल अधिकारी और रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेशवरी सिंह प्राचार्य विनोद गुप्ता उपस्थिति थे। विभिन्न खेल गतिविधियों हेतु खेल उपकरण, प्रशिक्षण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक चर्चा किया गया पूर्व से संचालित बैडमिंटन, स्वीमिंग, ताइक्वांडो जिम आदि के उचित संचालन हेतु समिति गठन एवं नियम शर्तों के संबंध में आवश्यक चर्चा। जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने हेतु आवश्यक प्रावधान करने के संबंध में चर्चा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नवाचार एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।