रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बिलासपुर के खम्हारडीह पहुंच कर श्रीचक्र महामेरू पीठाधिपति श्रीश्रीश्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी जी महाराज के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय को खबर लगी की बिलासपुर के खम्हार में श्रीश्रीश्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी जी महाराज का आगमन हुआ है, तो उन्होंने दर्शन के लिए तत्काल बिलासपुर के लिए निकल गई। इस दौरान उन्होंने महास्वामी जी का दर्शन कर आर्शीवाद मांगा। इस दौरान महास्वामी जी ने श्रीमती कौशल्या साय को कहा कि अन्न के कण और आनंद के क्षण कभी व्यर्थ न जाने दे, क्योंकि ये दोनों अनमोल है। साथ ही श्रीमती साय ने महराज जी से प्रदेश वासियों के खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। साथ ही महाराजी ने श्रीमती साय को उपहार स्वरूप एक गुरुकृपा किताब भी भेंट की। जिसे पाकर श्रीमती साय ने खुद को गौरवानवीत महसुस किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या महिला और पुरुष पहुंचे हुए थे।