रायगढ़। पूज्य गुरु घासीदास बाबा व्याख्यान माला समिति के तत्वाधान एवं सेवा समर्पण समिति के मार्गदर्शन में अश्विनी उपाध्याय का व्याख्यान संपन्न हुआ।
विगत एक वर्ष से पूज्य गुरु घासीदास बाबा व्याख्यान माला समिति के तत्वाधान में एवं समर्पण सेवा समिति के मार्ग दर्शन में देश के प्रख्यात वक्ताओं का विभिन्न विषयों में उद्बोधन कराया जाता रहा है। जिसमें डॉ गीता भट्ट, श्रीमती काजल हिन्दुस्तानी, डॉ.माधवीलता, डॉ राकेश सिन्हा इत्यादि जैसे प्रमुख नाम भी शामिल है।व्याख्यान माला समिति के प्रचार प्रमुख कृष्णकांत देवांगन के अनुसार समिति का उद्देश नगर के प्रबुद्ध जनों,श्रोतागणों को राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों की सही और पुख्ता जानकारी मिले ,जिससे नगर में अध्ययनशील और जागरूक समाज मूर्त रूप ले सकें। इसी कड़ी में व्याख्यान माला समिति के द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार को नगर के पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में मुख्य वक्ता के रूप में अश्विनी उपाध्याय (प्रसिद्ध अधिवक्ता 6सुप्रीम कोर्ट8,राष्ट्रीय विचारक,समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ) के व्याख्यान का आयोजन हुआ है। उक्त व्याख्यान ‘एक देश एक विधान हमारा संविधान’ विषय पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का आयोजन सायं 4:15 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम में हुआ। मंचस्थ अतिथियों के दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। जिसके पश्चात प्रस्तावना एवं सभी मंचस्थ अतिथियों के प्रबोधन के उपरांत मुख्य वक्ता का उद्बोधन सभी को प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिहारी लाल अग्रवाल समिति अध्यक्ष डॉ प्रशांत अग्रवाल,समर्पण सेवा समिति अध्यक्ष डॉ बी.आर. पटेल,आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही साथ ही नगर के सभी प्रबुद्ध श्रोतागण, नागरिक जनों कि बड़ी संख्या ने आयोजन में अपनी सहभागिता देकर आयोजन को सफल बनाया।