सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिला के ग्राम भारतपुर में रामनामी बड़े भजनमेला में छग शासन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ। पूजा अर्चना की तत्पश्चात विशाल जनसभा को संबोधित किया आयोजन समिति छग राम नामी रामराम भजन संस्था को सफल आयोजन के लिए बधाई दिए। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि वर्षो पुरनी मांग सारंगढ़ जिला का निर्माण किया व समस्त वर्ग के लिए कांग्रेस सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग हेतु सुख समृद्धि के कार्य किया जैसे कि – किसानों को ऋण माफ़, राजीव किसान योजना के तहत धान खरीदी, बिजली बिल हाफ,बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना,बच्चों अंग्रजी शिक्षा हेतु स्वमी आत्मननंद स्कूल संचालित किया गया। आज जब से राज्य में भाजपा साय साय सरकार आयी है तब हमर चलाये हुए सभी योजनाओं को बंद करने का कार्य किया जा रहा है। आज छग हर वर्ग परेशान है किसानों को धान बेचने में बहुत दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है।कभी किसी किसान को टोकन नही कट रहा है या फिर उनको बारदाना के नाम पर परेशान किया जा रहा है जैसे तैसे किसान अपना धान बेच भी दे रहा है तो उनका भुगतान नही आ रहा है सभी विकास कार्य रोक दिए गए है राइस मिलर्स को परेशान किया जा रहा।
आज लगभग सात सौ राइस मिल बंद होने के कगार पर है प्रदेश में, रोजगार के साधन बंद हो गए है आज युवा वर्ग दर दर की ठोकर खा रहा है, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा सी गयी है। कलेक्टर एसपी ऑफिस जलाने जैसे घटना सामने आ रही है।कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है कार्यवाही के नाम पर बेगुनाहों को जेल डाल दिया जा रहा है , असली मुजरिमों पर कार्यवाही नही हो रही है। उक्त सभा में गिरीश देवांगन सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक प्रति निधि प्राण लहरे,ब्लॉक अध्यक्ष दीपक टंडन,युधिष्ठिर नायक, लव साहू, राजा अग्रवाल,रामनाथ सिदार, राजकमल अग्रवाल,इंदु पड़वार,भीष्म साहू,धीरज बहिदार, हेमन्त चंद्रा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व रामनामी समुदाय, जनमानस उपस्थित थे।