रायगढ़। महिला को शादी का प्रस्ताव देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के बाद फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी आयतुल इस्लाम को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 दिसंबर को सामने आया था, जब एक स्थानीय महिला ने थाना घरघोड़ा में आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 में आयतुल इस्लाम, जो घरघोड़ा में किराये पर रहकर बर्तन फेरी का काम करता था, महिला की उसकी जान-पहचान हुई। 1 जनवरी 2019 को आयतुल ने शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाए और महिला के घर पर रहने लगा।
व्यवसाय का हवाला देकर लिये पैसे
पीडिता ने बतया कि आरोपी ने उससे व्यवसाय और निजी जरूरतों का हवाला देकर 6.5 लाख रुपये भी लिए। 12 सितंबर 2024 को आरोपी ने जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर घर से पैसे और कागजात लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। जब शादी के लिए बात की गई तो उसने साफ इंकार कर दिया।
मोबाईल लोकेशन से पकड़ाया
महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने आरोपी की लोकेशन का पता लगवाया, जिससे वह मुर्शिदाबाद (प.बं.) में होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रायगढ़ लाई है।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी भी पकडाया
इसी तरह के एक अन्य मामले में घरघोड़ा थाने में कल पीडि़ता अपने परिजनो के साथ पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि चंदु राठिया, जो अक्सर अपनी बुआ के यहां आता था, से उसकी जान-पहचान हुई। 18 मार्च 2024 को आरोपी उसे गांव के मेले में घुमाने ले गया। रात को घर लौटने पर जब घर में कोई नहीं था, तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और शादी से मुकर गया। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये घरघोड़ा पुलिस आरोपी चंद्रभूषण राठिया उर्फ चंदु राठिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम ढुडुंगजोर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर, के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
आरोपी को पश्चिम बंगाल से पकडक़र लाई पुलिस
