भटगांव। नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (छ.ग. शासन) के नेतृत्व मार्गदर्शन के अनुसार नपं भटगांव के सीएमओ द्वारा सुबह शहर में स्वच्छता, निर्माण कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए प्रतिदिन विस्तृत दौरा कर रहे है। इस दौरे के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से उन्होंने घर घर कचरा संग्रहण प्रणाली पर जोर दिया, जिसे स्वयं सहायता समूहों (एसएचजीएस) द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इन समूहों की कार्यप्रणाली की सराहना की और उन्हें और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। सीएमओ ने यह भी सुनिश्चित किया की शहर में कचरा उठाने का कार्य समय पर और पूरी तरह से हो, जिससे स्वच्छता बनाए रखी जा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण सीएमओ द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, यह योजना गरीबों के लिए एक बड़ी सौगात है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि आवासों का निर्माण समय पर और अच्छे गुणवत्ता के साथ हो। सीएमओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और उन्हें पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य शहर के विकास में पारदर्शिता, जवाबदेही और नीयत की शुद्धता है। सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। सीएमओ ने नपं के विभिन्न विकास कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने शहर में सडक़ों, नालियों, जल आपूर्ति व शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए साथ उन्होंने कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी योजना जनता के हित में पूरी पारदर्शिता के साथ लागू हों। इस दौरान नपं के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
नपं भटगांव सीएमओ शहर में कर रहे स्वच्छता, विकास कार्यों निरीक्षण
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2025/01/napa.jpg)