रायपुर। प्रदेश के 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया है। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी। रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनाव लड़ेगी। 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 एससी, 2 एसटी, 4 ओबीसी और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी।
वहीं 124 नगर पंचायतों में आरक्षण किया गया है। इनमें 16 एससी सीटें (अनुसूचित जाति) आरक्षित हैं। इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। 20 सीटें एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए हैं। इनमें से 7 सीटों से महिला चुनाव लड़ेंगी। वहीं ओबीसी के लिए 26 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से 9 सीटों को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। 62 सीट सामान्य के
लिए रिजर्व रखा गया है। इनमें से 20 सीटें
192 नगरीय निकायों का आरक्षण
नगर निगम, नगर पालिका और और पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया समाप्त। 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया पूरी। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संपन्न हुई प्रक्रिया।