रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री बृजेश श्री क्षत्रिय ने नए वर्ष के पहले दिन निगम के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक निगम सभा कक्ष में ली। इस दौरान उन्होंने सुघर रायगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की संकल्प के साथ कार्य करते हुए इस दिशा पर सकारात्मक रूप से संकल्प के साथ सभी के सहयोग से आगे बढऩे की बात कही।
निगम कमिश्नर क्षत्रिय ने कहा की आप सभी के सहयोग से रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत बेहतर सेवाएं निगम क्षेत्र के निवासियों को उपलब्ध कराई जा रही है। आगे भी यह सुविधा सुगमता से बिना किसी परेशानी या कारण के हर एक नागरिक को मिल सके इस दिशा पर पूरा निगम प्रशासन कार्य कर रहा है। आप सभी के सहयोग से ही नगर निगम के अंतर्गत चलने वाले बड़ी योजनाओं, कार्ययोजनाओं, बड़े प्रोजेक्ट, निर्माण कार्य, विकास कार्य सभी का संचालन हो रहा है। इस दिशा पर हमें निरंतर सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ाना है। और सतत रूप से शहर के विकास के लिए सोचते हुए सकारात्मक रूप से कार्य करना है। हम सभी अपनी-अपनी कमियों को भी जानते हैं। इस नए साल के पहले दिन ही हम अपनी उस कमियों को दूर करेंगे और अपने कार्य को बेहतर करना है। इसके लिए सोचेंगे और बेहतर कार्य करके दिखाएंगे। यही शुभकामनाएं सभी के लिए है। सभी के सहयोग से हमें सुग्घर रइगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की संकल्प लेते हुए अपना सबसे अच्छा कार्य करना है और सकारात्मक रूप से कार्य करते हुए हम सभी ने जो सपना देखा है उसे साकार करना है। सभा कक्ष में निगम के अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारी, कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारियों उपस्थित थे। इससे पूर्व नव वर्ष की बधाई संबंधित संदेश, विधिवत पूजा अर्चना की गई।
विकास कार्य प्रभावित नहीं चाहिए
निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने तकनीकी शाखा, पी डब्लू डी की बैठक ली। उन्होंने निगम के अंतर्गत चल रहे एक एक निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जो कार्य शुरू नहीं हुए है, उसे शुरू करने और जो कार्य पूर्णता की ओर हैं उसे जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर शहर के विकास कार्य किसी हाल पर प्रभावित नहीं होने की बात कही।