रायगढ़। प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और अजय जामवाल की अध्यक्षता में रायपुर भाजपा कार्यालय में आज शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ-साथ राज्य के हर जिले के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी रही।
बैठक के दौरान रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष के पद के लिए अंतिम तीन नामों का पैनल फाइनल किया गया। इस पैनल में प्रमुख रूप से अरुणधर दीवान, विकास केडिया और विवेक रंजन सिन्हा के नाम शामिल किए गए हैं। ये नाम भाजपा संगठन के विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप से पैनल में शामिल किए गए हैं।
यह निर्णय भाजपा संगठन द्वारा रायगढ़ जिले में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी के उच्चाधिकारियों का मानना है कि इन तीन नामों में से किसी एक को जिलाध्यक्ष बनाने से पार्टी को जिले में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।
रायगढ़ जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इन नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा द्वारा किसे जिलाध्यक्ष के रूप में चुना जाता है।
जिला भाजपा अध्यक्ष को लेकर राजधानी में हुआ मंथन
तीन नामों के पैनल पर बनी सहमति, अरूण, विकास या विवेक रंजन के सिर सज सकता है ताज
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2024/12/bbbbq.jpg)