रायगढ़। पुसौर-बी ई ओ दिनेश कुमार पटेल के मर्गदर्शन मे बच्चों में शारीरिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास हेतु विकास खंड पुसौर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस कड़ी में पंचपारा जोन में भी जोन स्तरीय शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ इसके पश्यात पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें भारती स्टेट बैंक पुसौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसमे श्री मधुकर श्रीवास्तव ब्रांच मैनेजर की गरिमामय उपस्थिति रही।खेल प्रतियोगिता के बाद सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे संकुल सोडेकेला,बडेहरदी एवं पंचपारा संकुल के अठारह स्कूल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए व कार्यक्रम मे चार चाँद लगा दिये, इनकी प्रस्तुति इतनी शानदार व मनमोहक रही की बच्चों के साथ दर्शक भी झुमने लगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता के बाद सभी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब मजा लिये। खेल प्रतियोगिता के साथ शैक्षणिक प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ओवरआल चैम्पियनशिप का खिताब सोडेकेला संकुल के नाम रहा। आज के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से बड़ेहरदी सरपंच सुधांशु साहू, मंडी अध्यक्ष मुक्तेश्वर पंडा, बोधराम राम साव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, उप संरपच मनोज गुप्ता, एवं ग्राम पंचायत बडेहरदी के समस्त पंच व ग्रामवासी बडेहरदी,तीनो संकुलों के गणमान्य व पालक गण,समस्त शिक्षक के साथ संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रवण साव, शान्तानु पंडा, पंचानंद निषाद तीनो प्राचार्य श्री जोगेश्वर प्रधान संकुल खेल नोडल श्री बोध राम साव श्री दाश रथी पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।ग्राम वासियों की ओर से 21 ग्राम के बच्चॉ को बाल भोग के रुप मे खाना खिलाया गया जिसमे भागवत समिति दुर्गा समिति क्रिकेट समिति व ग्राम वासियों द्वारा अन्न दान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया ग्राम वाशियों मे श्री वीरेंद्र पंडा दयानंद पंडा प्रशांत पंडा चंद्र कान्त साव द्वय योगेन साव ग्राम के गुरुजी शेष देव पंडा व अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन शान्तानु पंडा एवं कुलमणी महानंदिया के द्वारा किया गया।