सारंगढ़। भाजपा में संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है, राजनीतिक शतरंज की बिसात में कौन होगा दावेदार ? किसके सर सजेगी मंडल अध्यक्ष का ताज ? यह कह पाना तो महज कल्पना है वैसे भाजपा मंडल अध्यक्ष के दौड़ में तीन नाम की चर्चा नगर की चौक चौराहे पर चल रही है जिसमें जसविंदर सिंह छाबड़ा बेदाग छवि, संगठन के लिए हर स्तर पर समय और सहयोग के लिए तत्पर रहने वाला जसविंदर सिंह छाबड़ा सशक्त दावेदार माने जा सकते हैं। वहीं राजनीति के पंडित कहलाने वाले प्रकाश अग्रवाल भी इस दौड़ में शामिल है। तीसरे नाम के रूप में जो चर्चा है वह स्व नित्यानंद केसरवानी के सुपुत्र,राजनीति में पारंगत पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र, युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखने वाला जयप्रकाश बानी इस दौड़ में शामिल है। चुनाव समन्वयक द्वारका साव जिनके द्वारा तीन नाम की लिस्ट चुनाव अधिकारी सौरभ सिंह को सौंपेंगे। सौरभ सिंह युवा हृदय सम्राट, पूर्व विधायक अकलतरा के हैं। जिनके द्वारा सारंगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। दौड़ में तो काफी लोगों के नाम है लेकिन जो नाम अभी तक चर्चा में है उनमें यह तीन नाम है। जसविंदर सिंह छाबड़ा, जयप्रकाश बानी और प्रकाश अग्रवाल देखना यह है कि भाजपा मंडल का ताज इन तीनों में से किसके सर सजेगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव का सुगबुगाहट

By
lochan Gupta
