धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की छात्रा पीहू दास 2 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक होने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित होने पर दिल्ली रवाना हुई हैं। इस संबंध में प्राचार्य एस के सिंह ने बताया कि डी. ए. व्ही. स्कूल सदा से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है साथ – साथ वेदों से भी अवगत करता है। खेल भी अभिन्न हिस्सा है इस हेतु विद्यालय की छात्रा राज्य स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते राष्ट्रीय खेल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब वह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर के खेल में भाग लेने से पीहू के पिता प्राणकृष्ण दास बहुत अधिक उत्साहित हैं। साथ ही उत्तम दास, जयंता गोस्वामी, आदि पालक गणों और अन्य शुभचिंतकों ने उनके सफल होने हेतु मंगलकामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया। संस्था प्राचार्य एस के सिंह ने बताया कि ज्ञात हो कि आजादी के पूर्व 1886 ई. में डी ए व्ही की स्थापना महात्मा हंसराज ने की थाना महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलते हुए आधुनिक शिक्षा तथा वेदों का समावेश करते हुए डी ए व्ही प्रबंधन समिति सी. बी. एसई. पाठ्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षा , खेल, तथा अनेकानेक क्षेत्रों में अग्रणी है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जीव मिल्खा सिंह, मनु भाकर आदि भी डी ए व्ही से शिक्षा प्राप्त किए हैं। इसी क्रम में विद्यालय प्रभारी प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी कि डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ, शिक्षा जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, खेल कूद , हवन के माध्यम से अपनी संस्कृति सभ्यता तथा वेदों का ज्ञान आदि का विस्तार तो कर ही रही है इसके अतिरिक्त आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण जहां दुरस्त ग्रामीण अंचल आने वाले विद्यार्थियों के आने के लिए समस्त कालखंडों के अतिरिक्त नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश विथ बेसिक ग्रामर की कक्षाएं भी स्वयं विद्यालय प्रभारी तथा अंग्रेज़ी शिक्षक मनोज कुमार यादव के द्वारा संचालित की जा रही है। जिससे क्षेत्र के बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। पीहू के उज्ज्वल भविष्य हेतु समस्त विद्यालय परिवार द्वारा कामना की गई है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गुरुचरण भगत द्वारा की गई।