रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप-10 में रविशंकर वर्मा पहले स्थान पर हैं। इससे पहले वे चार बार असफल हुए थे। वहीं किसान की बेटी किरण राजपूत को चौथी रैंक मिली है। पुनीत वर्मा चौथी बार क्रैक कर डिप्टी कलेक्टर बने हैं। कुल 242 पदों के लिए ये भर्ती निकली थी। इसके लिए 703 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। टॉप टेन की लिस्ट में इस बार 6 पुरुष और 4 महिला हैं। अभ्यर्थी सीधे सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट श्चह्यष्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ से मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। सीजीपीएससी एसएसई 2023 फाईनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दी गई है। ऐसे में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रविशंकर वर्मा जिला रोजगार अफसर थे, पीएससी की तैयारी भी की बलौदाबाजार जिले के कोसमंदी गांव निवासी रविशंकर वर्मा अभी बैकुंठपुर में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। रविशंकर ने भास्कर को बताया कि उन्होंने एनआईटी रायपुर से साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की। फिर मुंबई में प्लेसमेंट हुआ। यहां वे साल 2015 तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे। 2015 में नौकरी छोड़ दी और रायपुर आ गए। फिर सिविल सर्विस की तैयारी की। मैंने साल 2017 से 5 बार परीक्षा दी। इस बार सफल हो गया। मृणमयी शुक्ला अभी राज्य वित्त सेवा के पद पर कार्यरत हैं। ये उनका 6वां अटेंप्ट था। पति निलय तिवारी बिलासपुर सिम्स में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि वे 2016 में नायब तहसीलदार बनीं। 2018 में 6वीं रैंक थी। 2021 में डीएसपी के पद पर चयन हुआ। सपना डिप्टी कलेक्टर बनना था। इसलिए जॉब में रहते हुए तैयारी की है। सपना अब साकार हुआ। नंदिनी साहू ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। पहले प्रयास में 179वीं रैंक थी। नं? दिनी मूलत: महासमुंद की हैं। वे बताती हैं कि जब वह 12वीं में थीं, तभी पिता मेघनाथ का निधन हो गया। उनकी चार बड़ी बहनें हैं। घर में शुरू से ही पढ़ाई का माहौल रहा। चारों दीदी जॉब में हैं। उनसे प्रेरित होकर पढ़ी और आगे बढ़ी। नंदिनी ने कहा कि दिवंगत पिता का सपना सच हुआ। मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के वेंकट नवागांव की किरण सिंह राजपूत ने दूसरे प्रयास में सफल रहीं। पिता गजेंद्र सिंह राजपू?त खेती करते हैं। बिलासपुर में रहकर तैयारी करते हुए पिछली बार किरण ने प्रवेश परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा में रह गईं। किरण बताती हैं कि वे माता-पिता ने उनकी परीक्षा की तैयारी में पूरा सहयोग किया। तिल्दा के छपोरा गांव के पुनीत वर्मा के पिता सालिक राम वर्मा किसान हैं। पुनीत बताते हैं कि घर में पढ़ाई का माहौल नहीं था, पर आसपास के लोगों को देखकर आगे बढऩे की प्रेरणा मिली। 2016 में छात्रावास अधीक्षक के पद पर चयन हुआ। 2018 की पीएससी परीक्षा में सहायक भू-अभिलेख अधिकारी के रूप में चयन हुआ। 2021 आबकारी निरीक्षक के पद पर चयन हुआ। साक्षात्कार 18 नवंबर से शुरू हुए थे। इंटरव्यू के आखिरी दिन गुरुवार रात फाइनल रिजल्ट जारी किए गए। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर को जोडक़र मेरिट लिस्ट बनाई गई है। इस बार साक्षात्कार 100 अंक का हुआ था। पिछले वर्षों की तुलना में 50 नंबर की कटौती की गई थी। पहले 150 नंबर का इंटरव्यू होता था। इसे लेकर विवाद हुआ। मेंस के 7 पेपर, जिसमें प्रत्येक के लिए 200 अंक निर्धारित था। इसमें 1400 नंबर और इंटरव्यू 100 यानी कुल 1500 नंबर के आधार पर मेरिट बनी है।
टॉप-10 लिस्ट
रविशंकर वर्मा
मृणमयी शुक्ला
आस्था शर्मा
किरण राजपूत
नंदिनी
सोनल यादव
दिव्यांश सिंह चौहान
शशांक कुमार
पुनीत राम
सीजीपीएससी : 4 बार फेल होकर टॉपर बने रविशंकर
