भिलाईनगर। ज्योतिष शास्त्र का कारोबार करने वाले शख्स ने कुख्यात अपराधी अमित जोश को संरक्षण देने का कार्य किया था जिसके फल स्वरुप वह ज्योतिषी पुलिस के हत्थे पड़ गया अपने ज्योतिष शास्त्र के तहत ही उसने अपराधी अमित जोश को 15 नवंबर तक उत्तर दिशा में नहीं जाने का निर्देश दिया था।और उसने यह भी बताया कि अप्रैल माह तक उसके स्वयं के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। इसलिए उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश को संरक्षण देने के विषय में की जा रही जांच पड़ताल के दौरान सिलवासा दादर नगर हवेली ज्योतिष शास्त्र का कारोबार करने वाले अभिषेक कुमार उफऱ् गुरुजी को पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया की कुख्यात अपराधी अमित जोश को संरक्षण देने के मामले में चौथे व्यक्ति के रूप में सिलवासा दादर नगर हवेली में निवासरत अभिषेक कुमार उर्फ गुरु जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिषेक कुमार भिलाई में रुंगटा कॉलेज में अध्यनरत रहकर इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। और उसके बाद कोंकण रेलवे में नौकरी कर रहा था। और इस दौरान उसने ज्योतिष शास्त्र का कारोबार भी प्रारंभ किया था। और इसके लिए सिलवासा दादर नगर हवेली में एक दुकान खोलकर उसके माध्यम से इसका कारोबार संचालित करता था। इसका अमित जोश से सीधे लिंक नहीं था। अमित जोश के द्वारा ग्लोब चौक में गोली चालन किए जाने के बाद वह विभिन्न स्थानों में फरारी काट रहा था। इसी दौरान वह भाटापारा तिल्दा से लेकर अपने मित्र खुर्सीपार निवासीरूपेश कुमार के माध्यम से उसके मित्र अभिषेक कुमार के पास सिलवासा दादर नगर हवेली के निवास पर एक सप्ताह तक छुप कर रह रहा था। फरार रहे अमित जोश को मदद करने वालों में पुलिस ने सर्वप्रथम डी संतोष राव निवासी भाटापारा शंकर भाट निवासी भाटापारा एवं रूपेश सिंह निवासी खुर्सीपार को चिन्हित कर गिरफ्तार किया था। और उसी कड़ी में अभिषेक कुमार उर्फ गुरु जी को भी पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमित जोश को संरक्षण देने के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गोली चालन की घटना के बाद अमित के शहर से फरार होने के बाद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा हत्या के प्रयास में एवं आरोपी को मदद करने में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर,उप पुलिस अधीक्षक क्राइम हेम प्रकाश नायक, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के सतत मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक ए सी सी यू तपेश नेताम,थाना प्रभारी भिलाई नगर प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों एवं आरोपियों की मदद करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।टीम ने सर्वप्रथम अपराध में शामिल डांगी, अंकुर एवं यशवंत को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने प्रकरण में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अमित जोश की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस के डर से वह विभिन्न स्थानों में अपने कई माध्यमों से छुप कर रहे रहा था। उसको संरक्षण देने वालों को पुलिस ने चिन्हित कर गिरफ्तार किया। और अब चौथा संरक्षण दाता भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभिषेक कुमार को अपराधी अमित जोश को संरक्षण देने के विषय में उसे प्रकरण में सहआरोपी बनाया है। अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पारस ठाकुर थाना मोहन नगर सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र राजपूत प्रधान आरक्षक चंद्र प्रकाश थाना भिलाई नगर एवं ए सी सी यू से आर सनत भारती अश्वनी यदु की सराहनीय भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चाकू कटर रखकर घूमने वालों के खिलाफ जो मुहिम प्रारंभ की है। उसके अनुकूल परिणाम विभाग को प्राप्त हो रहे हैं। और नागरिकों से ऐसे लोगों की लगातार जानकारी विभाग को मिल रही है। स्मृति नगर थाने पुलिस चौकी के अंतर्गत पिंटू प्रकरण में थाने में चौकी में उत्पात मचाने वाले मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। जिसमें 14 लोगों को नामजद अपरोपी बनाया गया है।और घटना में शामिल 35 लोगों की तलाश की जा रही है।
अमित जोश को संरक्षण देने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार
![lochan Gupta](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2023/11/lochan-150x150.jpg)
By
lochan Gupta
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2024/11/amit-2.jpg)