रायगढ़। शहर की महिला थवाईत समाज की सदस्याएं सामाजिक कार्य के अतिरिक्त धार्मिक कार्यक्रम को भी प्रमुखता देते हैं। जिसमें थवाईत महिला समाज की सभी सदस्यों की भागीदारी होती है। समिति की महिला सदस्यों ने विगत दिवस भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उन्होंने स्वस्थ मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी आयोजित की। जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ़ उठाया। वहीं कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने दीपावली महापर्व की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी व कार्यक्रम को सफल बनाने में थवाईत महिला समिति की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
महिला थवाईत समिति ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

By
lochan Gupta

You Might Also Like
खबरें और भी है....
