रायगढ़। आज से ठीक एक बरस पहले 17 नवम्बर को रायगढ़ वासियों ने जनहित का चिंतन करते हुए ओपी चौधरी के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान किया था। इस चुनाव परिणाम ने मानो इतिहास रचते हुए रायगढ़ की राजनैतिक दशा-दिशा ही बदल दी। भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को मिला ऐतिहासिक जनादेश आम जनता के उम्मीदों की जीत मानी गई। ओपी चौधरी ने एक बरस में राजनैतिक रूढि़वादी परम्पराओं को तोडऩे में आशातीत सफलता पाई है। बचपन में ओम प्रकाश चौधरी ने अन्य बच्चों की तरह खेल -कूद, घूमने – फिरने में ध्यान लगाया होता तो शायद कलेक्टर नहीं बन पाते …! राजनीति में आने के बाद खरसिया की हार से निराश होकर ओपी चौधरी घर बैठ जाते तो आज प्रदेश एक सफल वित्त मंत्री से वंचित हो जाता…! सदैव परम्पराओं को तोडऩे वाले ही इतिहास भी रचते हैं….!
आज जनता ने अपना वोट भाजपा के साथ-साथ एक सुयोग्य व्यक्ति को यह सोच कर दिया था कि इस सफल कलेक्टर में ही रायगढ़ की दशा दिशा बदलने की क्षमता है।
जनता के एक-एक वोट का रायगढ़ की जनता को क्या लाभ मिला…? इसकी समीक्षा भी अब हो जानी चाहिए। एक बरस के अंदर रायगढ़ – घरघोड़ा के उस जर्जर मार्ग का कायाकल्प हो गया, जिसमें पैदल चलना कठिन हो गया था। इस जर्जर मार्ग की सुधार हेतु विपक्ष में ओपी ने दो दिनों की पद यात्रा भी की थी। इस मार्ग के सुधार के साथ-साथ दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। आए दिन होने वाले जाम से मुक्ति मिली। रायगढ़ शहर के चारों ओर की जर्जर सडक़ो को सुधारने का काम त्वरित गति से शुरू हो चुका है…। फोर लेन सडक़ो के लिए जारी बीस हजार करोड़ रुपयों में रायगढ़ जिले की सडक़े भी शामिल है। सडक़ो के किनारे यत्र – तत्र फेंके जाने वाले फ्लाई ऐश के मामलों में आशातीत कमी आई है…..। एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने की योजना से इस जिले में वृक्षारोपण में गति आई है..। एक बरस के अंदर इतवारी बाजार में दस करोड़ की लागत से ऑक्सीजोन बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ चुका है..। दीदी सदन बनाए जाने का काम जोरो से चल रहा….।
सरिया पुसौर में लाइब्रेरी हेतु राशि स्वीकृत की गई। बरमकेला में अपेक्स बैंक की शाखा खुल गई। प्रयास कॉलेज की दिशा में कदम बढ़ा लिए गए …। एक बरस के अंदर आधा दर्जन बॉक्स क्रिकेट सहित बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे है..। नालन्दा की नींव रखने के लिए बेजा कब्जा हटाया जा चुका है…। केलो परियोजना की नहरों के लिए एक हजार करोड़ रूपये के प्रावधान से सूखे खेतों की प्यास बुझेगी और किसानों का खेत हरा सोना उगलेगा। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य उपकरणों एवं सुविधाओं के लिए करोड़ों रूपये का प्रावधान किया गया। नगर निगम क्षेत्र की सडक़ो के लिए करोड़ों का प्रावधान किया है। एक बरस के अंदर जनता के वोटो की ताकत ओपी चौधरी को हर दिन जन – हित का काम करने के लिए प्रेरित कर रही है।
व्यक्तिगत हित की बजाय जन हित कार्यों को तवज्जो दिए जाने की अनोखी कार्यशैली ओपी को प्रदेश के विरले नेता के रूप में स्थापित करती है। ओपी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा अब विपक्षी भी दबी जबान कर रहे हैं… और क्यों ना करें..? राजनैतिक बयान बाजी मजबूरी हो सकती है लेकिन विपक्ष की अंतरात्मा यह जानती है कि शहर हित में ऐसे बड़े फैसले पहले कभी नहीं लिए गए…! भविष्य कैसा होगा ये वर्तमान में किए जा रहे फैसलों से तय होता है। ओपी दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा, चिकित्सा, खेल के क्षेत्र में आज जो फैसले लिए जा रहे उसका लाभ आने वाली पीढ़ी को अवश्य मिलेगा, शुरुआती एक बरस का अभी से आगाज़ देखकर यह सुनिश्चित हो चुका है।
तरुणाई की नई पौध का भविष्य संवारने की कवायद में जुटे चौधरी
ओपी को दिए गए एक-एक वोट से हो रहे जनहित के बड़े फैसले, सबल नेतृत्व में विकास की नई करवट लेने को आतुर हो रहा अंचल
