बिलाईगढ़। विधानसभा के अंतर्गत वनांचल के ग्राम भानपुर में वन विभाग के द्वारा वर्षो पूर्व रोपे गए बांस प्लांटेशन के बड़े-बड़े पौधों को जेसीबी चैन मशीन से उखाड़ देने का मामला प्रकाश में आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है,मिली जानकारी के अनुसार संजय यादव के द्वारा चेन जेसीबी मशीन से वन विभाग के दो एकड़ क्षेत्र के पौधो को उखाड़ कर खेत एवं मैदान बनाने का प्रयास किया जा रहा है इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बांस प्लांटेशन को चेन जेसी बी मशीन से तहस-नहस करने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी ऑनलाइन शिकायत कर कार्यवाही की मांग कियें है। विदित हो कि वन प्रशासन की धीमी कार्यवाही से लोगों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।इस संबंध में फॉरेस्ट गार्ड धर्मसिंह बरिहा से पूछने पर बताया कि उक्त भूमि में वन विभाग के द्वारा पौधों का रोपण किया गया था और भूमि राजस्व का है, वन विभाग में बांस प्लांट को उखाडऩे के खिलाफ आगे की कार्यवाही किया जा रहा है। वनपरिक्षेत्र अर्जुनी के रेंजर अनिरुद्ध भोई का कहना कि इस प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही जारी है व संबंधित चैन जेसीबी मशीन को जब्त करने की कार्यवाही किया जाएगा।
बांस प्लांट को चेन जेसीबी से उखाडऩे कार्यवाही शुन्य

By
lochan Gupta

खबरें और भी है....
