बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व पर, सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर एक अनोखी मिसाल पेश की। सीनियर डीसीएम व अधिकारियों ने कामर्शियल कंट्रोल तथा बिलासपुर स्टेशन में वाणिज्य विभाग के साथ ही विभिन्न विभाग के ऑनड्यूटी कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में जाकर मिठाई बांटी और उत्सव में अपने कर्मचारियों के साथ शामिल होकर उन्हें विशेष सम्मान का एहसास दिलाया। इस अवसर पर डीसीएम श्री एस भारतीयन, एसीएम कोचिंग श्री अनुपम दत्ता, एसीएम गुड्स श्री रविंद्र शर्मा तथा वाणिज्य निरीक्षक भी उनके साथ थे। इस दौरान श्री अनुराग कुमार सिंह ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और उनके समर्पण को सराहा। अधिकारियों को अपने बीच पाकर कर्मचारियों ने गर्व महसूस किया और उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से गदगद हो गए और उनके इस सह्रदय पहल की खुले दिल से प्रशंसा की 7 कर्मचारियों ने बताया कि इस प्रकार के सहृदय और प्रेरणादायी नेतृत्व से उन्हें अपने कार्य में और अधिक ऊर्जा मिलती है और वे इसे प्रेरणा के रूप में लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन और निष्ठा से करेंगे। अनुराग कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की और उनकी मेहनत व समर्पण के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होने बताया कि रेलवे के सभी कर्मचारी संगठन की रीढ़ हैं और उनके अथक परिश्रम से ही रेलवे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर पा रहा है। उन्होंने इस मौके पर सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सेवा कार्य करने वाले कर्मचारियों का योगदान अनमोल है और रेलवे परिवार का हर सदस्य इसके लिए बधाई का पात्र है।