पखांजुर। मरोड़ा सरपंच लक्ष्मण मंडावी के घर में 1 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के कुछ लोग आए और उन्हें बोले कि उनके घर में सोना आदि गुप्त धन गड़ा हुआ है जिसे वे लोग तंत्र मंत्र व दिव्य शक्ति के माध्यम से निकाल सकते है यदि गड़ा हुआ,या पुराना धन नहीं निकालोगे तो आपके घर में आकस्मिक मृत्यु होगी। गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र मंत्र जादू टोना करने के नाम पर 7 आरोपियों परवीन सेगर,अरविंद सेगर, बंडू शिंदे,युवराज शिंदे,हीरालाल जगताब, रामकृष्ण झाड़ेकर,साहेबराव सेगर सभी निवासी जिला यवतमाल महाराष्ट्र ने प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी से 7 लाख रुपए की ठगी की। प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 73/2024 धारा 448,420,147 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की पतासजी की जा रही थी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर सिंह श्री आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा प्रशांत शुक्ला,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुजूर,थाना प्रभारी बांदे श्री जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना बांदे से टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी। टीम ने जीवली,चंद्रपुर से 2 आरोपियों बंडू शिंदे और हीरालाल जगताब को पकडऩे में सफलता प्राप्त की और थाना बांदे लेकर आए दोनों आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, उ.नि. देवनारायण बंजारे,आरक्षक भोलाराम ठाकुर,यशवंत मंडावी, जुरू सलाम तथा महिला आरक्षक जागेश्वरी सलाम की सराहनीय भूमिका रही है।