जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मन्त्रीमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का स्वाद लिया। भोजन में आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन परोसा गया था।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेता, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, श्री राम प्रताप सिंह, श्रीमती कौशल्या साय कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी श्री शशिमोहन सिंह भी उपस्थित थे।
सीएम साय ने आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक के सफल आयोजन पर अधिकारियों को किया सम्मानित
जशपुरनगर। सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक ने साबित किया है कि यह बैठक आगे चलकर सरगुजा क्षेत्र में विकास को नया मकाम दिलाने में एक अहम भूमिका निभाएगा। इसका पहला अनुमान तो प्राधिकरण का बजट में 25 करोड़ रुपये की वृद्धि से 75 करोड़ रुपये होने से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए बैठक में किए गए कई अहम फैसलों से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और कई वर्षों तक क्षेत्र को इसका सकारात्मक परिणाम मिलता रहेगा।
बैठक के सफल आयोजन एवं सफल परिणामों को देखते बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौसल्या साय द्वारा बैठक की उत्तम व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के द्वारा की गई तैयारियों के लिए सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मधेश्वर की अनुपम छटा की प्रतिकृति प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, नंदजी पाण्डेय, प्रशांत कुमार कुशवाहा, एसडीओपी विनोद मंडावी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, हरिओम द्विवेदी, ऋ तुराज सिंह बिसेन, उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा विजय सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना
जशपुरनगर। मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने से पूर्व विभिन्न विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर महिला समूहों द्वारा निर्मित महुआ के विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं अन्य उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरूण साव, पदमश्री जागेश्वर यादव, कृषि मंत्री रामविचार नेता, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधयों ने भी स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, श्रीमती कौशल्या साय कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी श्री शशिमोहन सिंह उपस्थित थे।
सीएम साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा
मुख्यमंत्री ने यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया। शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, यूको बैंक के जोनल मैनेजर श्रीमती लक्की नाइक, एजीएम श्री अमोल, एलडीएम श्री वाल्टर भेंगरा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकासखंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुडक़र कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।