रायगढ़। आज 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद के समिति का प्रदेश व रायगढ़ नगर में विस्तार किया गया जिसमें रूपलाल महंत ग्राम कर्राजोर को प्रदेश युवाउपाध्यक्ष का पदभार दिया गया साथ ही रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र का विस्तार करते हुये नगर निगम रायगढ़ के अध्यक्ष पद पर राजीव गांधी नगर निवासी सुरेश दास मानिकपुरी को पदभार दिया गया। साथ ही गनपत दास महंत (सहदेवपाली), छबि दास महंत (सहदेवपाली), विजय दास महंत (सहदेवपाली) एवं शंभू दास महंत (सहदेवपाली) को नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में पदाधिकारी बनाया गया है। जिनके कार्य का विभाजन जल्द ही आगामी आवश्यक बैठक में किया जाना तय हुआ है। संस्थापक अध्यक्ष लोकनाथ महंत ने नव पदस्थ पदधिकारियों को समाज के प्रति दायित्वों व कर्तव्यों को पालन करने हेतु प्रेरणा देते हुये बधाई व शुभकामनायें दीं। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव शिवाजी महंत ने दी।
राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद का हुआ विस्तार

By
lochan Gupta

खबरें और भी है....
