रायगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एडीएम (लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन) के तहत. छत्तीसगढ सामान्य सीट के प्रभारी पी.आई. अहमद नाशिर (राष्ट्रीय संयोजक एलडीएम एसीसीआई) एक दिवसीय प्रवास मे रायगढ़ आगमन हुआ। नशिर अहमद के आगमन पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक नशिर अहमद का फुल मालाओ से स्वागत किया गया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यालय मे कांग्रेस कार्यकता के द्वारा स्वागत व कार्यक्रम की शुरुवात की।
राष्ट्रीय संयोजक नशिर अहमद ने अपने संबोधन मे कहा कि एडीएम लोकसभा चुनाव कि तैयारी कर रही है,जो कि आने वाला समय मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधान सभा चुनाव मे हमे जीत हासिल होती है, लोकसभा मे हम पिछड़ जाते है, ऐसा क्यों होता है क्या कमियां रह जाती है, हम इसपर काम करने आये है। उन्होंने अपने संबोधन मे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाया साथ ही विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक ने सभी को संबोधित कर कांग्रेस को मजबूत करने कि बात कही,कहाँ की हम आपको भरोसा दिलाते है,की आने वाले विधानसभा के पश्चात होने वाले लोकसभा चुनाव में हम बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यह आप से हमारा वादा है,महापौर जानकी काटजू ,सभापती जयंत ठेठवार व सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने भी संबोधित किया किया , युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने मंच संचालन करते हुए, लगातार युवाओ में जोश और ऊर्जा का संचार किया,अमित सिन्हा ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन युवा साथि व सभी अतिथिओ का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ सामान्य सीट के प्रभारी नशिर अहमद पहुँचे रायगढ़
