रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय हिंदी, छत्तीसगढ़ी, उडिय़ा एवं अन्य भाषा-साहित्य शोध संस्थान, रायगढ़, छत्तीसगढ़ तथा देवम फाउंडेशन कला एवं संस्कृति संस्थान, बुल्गारिया, यूरोप के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30 सितंबर 2024 को रायगढ़ अंचल को साहित्य के क्षेत्र में पूरे देश में गौरवान्वित करने वाले प्रख्यात साहित्यसाधक पंडित मुकुटधर पांडेय की जयंती के अवसर पर स्मरण अंजलि एवं पुस्तक चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रणेता प्रोफेसर मीनकेतन प्रधान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा। पंडित मुकुटधर पांडेय की जयंती के पावन अवसर पर स्मरण अंजलि दूसरे चरण में पुस्तक चर्चा तथा तृतीय चरण में काव्य पाठ का आयोजन होगा।
यह कार्यक्रम ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से संपन्न होगा साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी होगा। समस्त प्रतिभागियों को पंजीयन तथा फीडबैक प्रविष्टि के आधार पर ई प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजन के परिप्रेक्ष्य में आईएसबीएन नंबरयुक्त पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा जिसमें सहभागियों से प्राप्त मौलिक अप्रकाशित कविताएं, लेख आलेख इत्यादि सम्मिलित होंगे। आने वाले समय में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी, छत्तीसगढ़ी, उडिय़ा एवं अन्य भाषा साहित्य से संदर्भित लेख आलेख, शोध कार्य इत्यादि की रूपरेखा एवं दिशा निर्धारण विषयक चर्चा करना है।
इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न नामी गिरामी साहित्यकारों शोधर्थियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता होगी।
वैश्विक क्षितिज के अभ्यगतों में प्रमुख रूप से डॉक्टर विनय कुमार पाठक डॉक्टर करुणा पाण्डेय, श्री अरुण कमल, श्री लीलाधर मंडलोई, श्री शशिभूषण पंडा, श्री अजय पांडेय ‘सहाब’ बुल्गारिया से डॉक्टर मौना कौशिक, डॉ. स्नेह ठाकुर कनाडा, डॉ अनीता कपूर अमेरिका, डॉक्टर सुरेश चंद्र शुक्ला नॉर्वे, सुश्री जया वर्मा ब्रिटेन, डॉक्टर रितु शर्मा नंदन पांडेय नीदरलैंड, श्रीमती प्रतिमा सिंह सिंगापुर, श्रीधर्मपाल महेंद्र जैन कनाडा, डॉ. ऋषिकेश मिश्रा जापान, सुश्री आराधना झा श्रीवास्तव सिंगापुर, डॉ वेद प्रकाश सिंह जापान, डॉक्टर सूर्य प्रताप सिंह जापान आदि सम्मिलित होंगे।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय काव्य पाठ एवं विषय चर्चा में डॉ. रामनारायण पटेल, डॉक्टर दीपक पांडेय, डॉक्टर आरती पाठक, श्री वेदमणि सिंह ठाकुर, डॉक्टर बिहारी लाल साहू, डॉ. बेठियार सिंह साहू, श्री सौरभ सराफ, डॉक्टर आरके पटेल, डॉक्टर रमेश कुमार टंडन, डॉक्टर अंजली शर्मा, डॉक्टर राजेश कुमार दुबे, डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला आदि की सहभागिता होगी।
कार्यक्रम के संयोजक रायगढ़ अंचल के प्रतिनिधि साहित्यकार किरोड़ीमल कॉलेज रायगढ़ के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य तथा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के पूर्व अध्ययन मंडल अध्यक्ष डॉ. मीकेतन प्रधान है तथा सहसंयोजक द्वय डॉ. बेठियार सिंह साहू एवं श्री सौरभ सराफ सहित शोध संस्थान के शताधिक सदस्यों एवं स्नातकोत्तर हिंदी विभाग किरोड़ीमल शास. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ के पूर्व छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के सुधी साहित्यानुरागियों की सहभागिता रहेगी। इनमे प्रमुख रूप से श्री राम भजन पटेल, तथागत सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, डॉक्टर मनीषा दुबे, बनवारी लाल देवांगन, सनत चौहान, शिवानी शर्मा, डॉक्टर मनीषा अवस्थी डॉक्टर रंजना मिश्रा, डॉक्टर करुणा पांडेय, डॉक्टर विद्या प्रधान, अवधेश पुजारी, डॉक्टर अंजली शर्मा, डॉक्टर रविंद्र दुबे, डॉक्टर जयश्री शुक्ला, डॉक्टर शिखा बेहरा, जयश्री पाटील, डॉक्टर मधुकर लक्ष्मण, डॉक्टर तृप्ति श्रीवास्तव, काव्यांशु मिश्रा, डॉक्टर प्रियंका भट्ट, डॉक्टर प्रेम, जितेंद्र कुमार, लीलेश्वरी साहू, उत्तरा कुमार सिदार, पंचराम प्रधान, राजेश नायक, बेलमती पटेल, निमाई प्रधान, रामकुमार बंजारे, संग्राम सिंह निराला सहित अन्य संस्थानों से अक्षय भोय,डॉ.एस .पी.गुप्ता,रवि मिश्रा,अमित सदावर्ती,राहुल सराफ इत्यादि के नाम उल्लेखनीय हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय काव्य -पाठ, पद्मश्री पं. मुकुटधर पाण्डेय जयंती, पुस्तक चर्चा का आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, उडिय़ा एवं अन्य भाषा - साहित्य, शोध-संस्थान, रायगढ़ तथा देवम् फ़ाऊंडेशन बुल्गारिया (यूरोप) का संयुक्त आयोजन, पद्मश्री पं. मुकुटधर पाण्डेय जयंती, पुस्तक चर्चा, अन्तर्राष्ट्रीय काव्य -पाठ, विदेशों से 12 प्रवासी साहित्यकार शामिल, वैश्वक स्तर पर शोध कार्य
