बिलासपुर। राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोनल मुख्यालय में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक राजभाषा पखवाड़ा 2024 मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज दिनांक 18.09.2024 को रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड, सभाकक्ष में हिंदी निबंध लेखन तथा हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन के लिए ‘विश्व पटल पर हिंदी- भूत, भविष्य और वर्तमान’ और ‘समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकार’ विषय रखे गये थे। टिप्पण आलेखन हेतु निर्धारित प्रश्नपत्र के उत्तर प्रतिभागियों ने दिए। दोनों ही प्रतियोगिताओं में कुल 18 रेल आधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
14 दिनों तक चलने वाले राजभाषा पखवाड़े में राजभाषा हिंदी में कामकाज को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए विभिन्न प्रेरक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार से पुरस्कृटत किया जायेगा।
जोनल रेल मुख्यालय में हिंदी निबंध लेखन तथा हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता संपन्न
