रायगढ़। जिले मे शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट मे आने से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के घरघोड़ा नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी निर्मला विलुंग पति प्रकाश विलुंग आज सुबह सात बजे अपनी साइकिल से काम करने जन मित्रम स्कूल जा रही थी। महिला जब अपने घर से निकलकर बाईपास मार्ग पर पहुंची ही थी कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाली महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति लकवा बीमारी से ग्रसित है, मृतिका ही घर का सारा काम काज संभालती थी। लेकिन घटना में वह जान गंवा दी, और अब घर संभालने वाला कोई नही है।
ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बताया की महिला को कुचलने के बाद भी आरोपी ट्रेलर चालक मौके पर रुका नहीं फरार हो गया। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सायकल से काम पर जा रही थी स्कूल

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण भारी संख्या में बाईपास मार्ग पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सडक़ के दोनों तरफ भारी वाहनो की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास मे जुटी हुई है।
गाड़ी की जांच में जुटी पुलिस
घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल घटनाकारित वाहन के बारे में पता नही चल पाया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतका के साथ जा रही एक महिला के साथ घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर चालक ने बातचीत की, लेकिन महिला चालक का हुलिया और गाड़ी का नंबर नहीं बता पा रही है। गाड़ी की पतासाजि के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की, लेकिन सारे कैमरे खराब मिले।
ट्रेलर ने महिला को कुचला
आक्रोशित ग्रामीणों लाठी-डंडे लेकर किया चक्काजाम, सायकल से काम पर जा रही थी स्कूल