रायगढ़। शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी के सभी सदस्यगण हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर बड़ी श्रद्धा से महाभंडारा का आयोजन करते हैं। जिसमें सुबह से रात तक हजारों श्रद्धालुगण भगवान श्री हरि का महाप्रसाद पाकर पुण्य के भागी बनते हैं। वहीं क्लब के सदस्यों ने इस बार भी अपनी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए विगत दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के दिन शहर के विभिन्न मंदिरों एवं झांकियों का दर्शन अवलोकन करने आए दूर – दराज एवं आस-पास से आए हजारों दर्शनार्थीयों के लिए नगर निगम प्रांगण में नि:शुल्क भोजन शिविर का आयोजन सुबह से रात तक अनवरत किया।
पूजा के पश्चात महाभंडारा
सुबह क्लब के प्रेसिडेन्ट लॉ. रामनिवास मोड़ा एवं सेकेट्ररी लॉ अरुण कुमार गोयल उपाध्यास लॉ. राजेन्द्र केडिय़ा ने श्री श्याम मंदिर में जाकर श्याम भगवान की आराधना की और उन्हें भोग लगाया तत्पश्चान उसे अपने यहां की पूरी सब्जी जलेबी इत्यादि में समाहित कर पुड़ी सब्जी एवं गरम गलेबी का वितरण आरम्भ कर महाभंडारा का प्रारंभ किए जो लगातार रात्रि 9:30 बजे तक अनवरत चलता रहा।
श्रद्धालुओं का लगा रेला
लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी के महाभंडारा में भोजन वितरण हेतु पुरुषों एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए पृथक-पृथक पक्तियों की व्यवस्था की गई थी जहाँ उनका रेला लगा रहा। वहीं सुबह से रात 9.30 बजे तक हजारों श्रद्धालुगण भगवान श्रीहरि का पुण्य के भागी बनें वहीं इस पुण्य के नेक कार्य में रायगढ़ नगर पालिक निगम के आयुक्त एवं सभी कर्मचारियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।
इनका रहा योगदान
सेवा कार्य के इस कार्यक्रम में सभी सदस्य डॉ केदारनाथ पटेल, गजानन्द जगतरामका गोपाल अग्रवाल प्रेस, मोहन अग्रवाल, प्रेमचन्द अग्रवालू प्रेम अग्रवाल जामगाव, कुळवंत दहेजा, पूर्व अध्यक्ष सिंह हजा बजरंग अग्रवाल अजय गुप्ता दिनशा, मामन चंद शर्मा हर्ष अन् एम. एल. गुत्ता, सागर मन्न महमिया रमेश जुनेजा तथा अन्य सभी सदस्यगण पूरे समय उपस्थित रहे और उन्होंने भी भोजन प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक इस आयोजन को मिलकर सफल बनाने में भरपूर योगदान दिए।
लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी ने लगाया भोजन शिविर
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रभु का महाभोग
