रायगढ़। पुसौर क्षेत्र के ग्राम ताड़ोला में संचालित लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल में 78 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र जैना एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष ओमकार गुप्ता थे कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य नीरज पोद्दार कर रहे थे। मुख्य अतिथि सुरेंद्र जैना जी के द्वारा झंडा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं, गुरुजनों व अतिथियों के द्वारा झंडा को सलामी दी गई एवं सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा उमंग और उत्साह के साथ बैंड बाजे के साथ परेड किया गया। तत्पश्चात लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मनमोहक भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। और कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुुख्य अतिथि सुरेंद्र जैना जी ने कहा कि सभी लोगों को स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर पर अग्रसर है। यह हम सब का नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। देश के महानायकों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके दिखाए पथ पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिक अपने स्तर पर देश की सेवा करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओमकार गुप्ता (उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कोड़ातराई मंडल) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि आजादी हमें वीरों की बलिदान से मिली है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सभी को आपसी सौहार्द और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करने के लिए अपनी कुर्बानी दी है, उन्हें हम नमन करते हैं, साथ ही देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि देश प्रेम का यह जज्बा अपने भीतर सीमित न होकर अपने आसपास के लोगों तक भी इसका प्रसार हो। कार्यक्रम का समापन की घोषणा व आभार प्रदर्शन लिटिल एंजल स्कूल के संचालक दुष्यंत प्रधान ने किया।
लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल तड़ोला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भाजपा युवा मोर्चा कोड़ातराई मंडल उपाध्यक्ष ओमकार गुप्ता हुए शामिल
