भटगांव। लोकसभा सह संयोजक डॉ दिनेश जांगड़े का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा देवांगन भवन बिलाईगढ़ मे धूमधाम से मनाया गया। जहां डॉ दिनेश लाल जांगड़े ने सर्वप्रथम मां समलाई मंदिर पहुंचकर अपने जन्मदिन पर पूजन किया। इसके बाद लोगो ने देवांगन भवन पहुंच कर उन्हे बधाई दी। यहां से स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजों को फल व बिस्किट देकर उनका हाल चाल जाना तो वही समर्थकों द्वारा आयोजित समारोह मे डॉ दिनेश लाल जांगड़े शामिल हुए। जहां कार्यक्रम मे सारंगढ़ भाजपा शिवकुमारी सारधन चौहान, बलौदाबाजार भाटापारा जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े, रामगोपाल अजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव रेवती लाल चन्द्रा, बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, सरसीवा मंडल अध्यक्ष झाडूराम साहू, बया मंडल अध्यक्ष देवानंद नायक, भाजपा मिडिया प्र. योगेश केशरवानी, राजू बानी एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी साहू, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिनेश जांगड़े का स्वागत कर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक भी काटा गया। जन्मदिन कार्यक्रम पर उनकी धर्मपत्नी सपरिवार कार्यक्रम मे शामिल होकर जन्मदिन की बधाई दिये। इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे भाजपाईयों ने बधाई दिये।
डॉ दिनेश जांगड़े के जन्मदिन पर कटा केक

By
lochan Gupta
