रायगढ़। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत करना भाजपा की परिपाटी रही है। इसी संदर्भ में आज जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई।
जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बैठक का प्रस्तावित भाषण दिया,विधानसभा,लोकसभा चुनाव में मिले अपेक्षित सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया साथ आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया।भाजपा कार्यकर्ताओं के निकटतम परिवार जनों के आकस्मिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कमल गर्ग ने कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य है,परिवारजनों के यहां हुई दुखद घटना से हम सभी आहत है,पूरा पार्टी इस दुखद बेला पर इनके साथ है।
विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में मिले अपेक्षित सफलता के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से दोनों चुनाव में हम लोगों ने सफलता प्राप्त की है।सरकार एवं सत्ता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर हम सभी विष्णु देव की सरकार की हर जनहित कारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचा के आमजनों को लाभ पहुंचाना है।जिला भाजपा के महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा।
महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण को सत्यानंद राठिया ने कार्यकर्ताओं को सुनाया,साथ ही केंद्र द्वारा जारी आम बजट को लोक जनकल्याणकारी बताते हुए इसे विकसित राष्ट्र की आधारवाला बजट बताया। आने वाले समय में संगठन में जो कार्य होने है उस विषय में विस्तार से अरुणधर दीवान ने कार्यकर्ताओं को बताया। स्थानीय चुनाव की तैयारी के संदर्भ में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने संबोधित किया,भाजयुमो के आहूत कार्यक्रमों के बारे में कार्यकताओं को बताया।बैठक में कार्यकर्ताओं का समग्र मार्गदर्शन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही ने संबोधित किया।
भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक रजनीश सिंह आज की बैठक के मुख्य वक्ता रहे,आगामी निगम चुनाव एवं पंचायत चुनाव में किस रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को काम करना है,विष्णु देव सरकार की अब तक की उपलब्धि के बारे में एवं केंद्र सरकार की जनहित कारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने आदि विषयों को कार्यकर्ताओं को बताया।मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने किया। सांसद राधेश्याम राठिया जी ने कहा कि आप सभी के मेहनत से लोकसभा के चुनाव में एक छोटे से कार्यकर्ता को लोकसभा सांसद बनाकर भेजा है ,मैं इसके लिए आप सभीं का आभारी रहूंगा,मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह ने संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर तालमेल हो इसके लिए मार्गदर्शन दिया।
आज की बैठक में श्रीकांत सोमावार,सत्यानंद राठिया,सुनीति राठिया,रवि भगत,शकील अहमद,श्रीमती पूनम सोलंकी,महेश साहू,हरिशचंद्र राठिया मंचासिन रहें।
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
पूर्व विधायक रजनीश सिंह के आतिथ्य में बैठक हुआ आहूत
