भटगांव। नगर पंचायत भटगांव के निर्वाचित अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे समेत कांग्रेस के पार्षद गणों ने दिया कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही दो पूर्व एल्डरमेनो ने भी दिया कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप में इस्तीफा भेजा गया है। कल कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरें ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ भटगांव में जनप्रतिनिधियों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया था इसी से आहत होकर कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदगणों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के बाद से अब अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे समेत पार्षदगणों का बीजेपी में भी शामिल होने के अटकलें तेज हो गई है।
बता दे की नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने बताया की आज पार्षद सुख बाई नारंग, लक्ष्मीकांत देवांगन, इंद्रा केशरवानी, दुष्यंत नारंग, ईश्वर केवंट, पूर्व एलडरमेन दिलहरण साहू, सुधराम यादव के साथ सरपंच टेढ़ीभद्रा प्रेम कुमारी नारंग एवं अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार तथा बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के ऊपर कांग्रेस से ही कविता प्राण लहरे के द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर सम्मान को ठेस पहुंचाया है।इसी की वजह से इस्तीफा दिया गया है। नगर भटगांव को विकास रुपी खाद से सींचकर आदर्श नगर पंचायत बनाने वाले कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदगणों के खिलाफ कुछ स्वार्थी कांग्रेसियों के बातों में आकर विधायक कविता प्राण लहरे की रवैया से कांग्रेस पार्टी की पतन के कारण बनते जा रहे हैं।इस आंदोलन से उनकी जनाधार गिरा है अब देखने वाली बात यह होगी कि भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन करने वाली क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे बिलाईगढ विकास खंड को भ्रष्टाचार से मुक्त कर पायेंगे या फिर कई विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस को बड़ा झटका नगर पं. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने दिया इस्तीफा
![](https://www.navinkadam.com/wp-content/uploads/2024/07/congrass-1.jpg)