बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका विडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति वर्दीधारी सिपाही की बीच सडक़ पर पिटाई कर रहा है। घटना का वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के चपोरा के पास दो दिन पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी डायल 112 को दी थी पर पुलिस वहां नहीं पहुंची। इसके कारण वहां उपस्थित इतवार सिंह पैकरा उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए निकला था, तभी डायल 112 में पदस्थ आरक्षक महेंद्र राजवाड़े मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने इतवार सिंह पैकरा को अस्पताल जाने से रोक लिया, इतवार सिंह घायल को जल्द अस्पताल पहुंचाने की बात कहने लगा। इस पर आरक्षक महेंद्र राजवाड़े भडक़ गया और वर्दी की धौंस दिखाने लगा जिसपर घुस्से में आकर ईतवार सिंह ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी, जिसके बाद उक्त मामला थाने पहुंचा जहां इतवार सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया। वहीं मामले में आरक्षक की शिकायत के बाद भी आरक्षक के खिलाफ अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिसकर्मी की पिटाई का विडियो वायरल, एक गिरफ्तार

By
lochan Gupta

You Might Also Like
खबरें और भी है....
