सरिया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में दयासागर राव को उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण’ योजना के तहत शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विद्यालय में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। सारंगढ़ बिलाइगढ़ जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 शिक्षकों को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया गया। इस हेतु सेजेस सारंगढ़ में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
दयासागर राव शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरपाली में कार्यरत हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार, टी एल एम निर्माण, प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका आदि के लिए विख्यात हैं। इनके लगन व समर्पण से बरपाली विद्यालय उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है व आम जनता का लगाव भी विद्यालय के प्रति बढ़ रहा है।
दयासागर राव को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत शिक्षादूत सम्मान मिलने पर शाला परिवार से ममता पंडा प्रधान पाठक, सुकली सारथी, बाबूलाल खलखो संकुल के समस्त शिक्षकगण व मित्रगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फुलसाय चौहन, धर्मेन्द्र पटेल सरपंच, बेदप्रकाश चौहान (पालक) व ग्रामीणों में खुशी और हर्ष व्याप्त हैं। पालकों व आमजनों के मन में इससे शासकीय विद्यालय के प्रति सकारात्मक धारणाएँ बन रही है जो बहुत ही अच्छा परिवर्तन है।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण : शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित हुए दयासागर राव
