रायगढ़। प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री, पूर्व सांसद अरूण साव जी का रायगढ़ शहर में आगमन कल दिनांक 25 जून, दिन मंगलवार को होने जा रहा है, जो की शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इस विषय में जानकारी देते हुए रायगढ़ शहर भाजपा मंडल के प्रवक्ता कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे अरूण साव का नगर आगमन स्थानीय बाय पास छातामुरा चौक पर हो रहा है, जहां से वे रैली के रूप में, कबीर दास चौक, गोगा मंदिर चौक से होकर रेलवे ओवर ब्रिज से नगर निगम, सुभाष चंद्र बोस चौक, गद्दी चौक, कोष्टापारा, पैलेश रोड, जगन्नाथ मंदिर, चाँदनी चौक, बाघ तालाब से होते हुए सर्किट हाउस में समापन होगा। ज्ञात है कि श्री साव जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम् में शामिल होंगे और मीसाबंदियो का सम्मान करेंगे। सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, समस्त प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों, समस्त पार्षद, महापौर, सभापति, सक्रिय कार्यकर्ताओं, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि वे सभी अधिक से अधिक संख्या में उपमुख्यमंत्री अरूण साव जी का बड़े ही गर्म जोशी के साथ स्वागत करें।
विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे
वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 जून को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। श्री साव 25 जून को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सडक़ मार्ग द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे रायगढ़ कलेक्टोरेट में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 03.10 बजे रायगढ़ में आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रायगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। श्री साव शाम साढ़े पांच बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात नौ बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।