सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निदेर्शो के परिपालन में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक हक के मार्गदर्शन में 16 जून को उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर हमराह स्टॉफ के सारंगढ़ टाउन में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पेट्रोलिंग कर रहे थे कि मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना मिला की चौहान पारा सारंगढ़ मुख्यमार्ग में आशु साहनी नाम का व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार कत्ता लेकर लहरा है और आने जाने वालो को डरा है तथा मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी आशु साहनी पिता किशोर साहनी उम्र 27 वर्ष निवासी चौहानपारा सारंगढ़ को पकडक़र गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक हक, उप निरीक्षक जेएस ठाकुर आरक्षक- पुरूषोत्तम राठौर, भुनेश्वर चंन्द्रा, योगेश कुर्रे, विक्रम सिंह सिदार, चन्द्र शेखर सोनवानी, अजय लहरे, गोपी सिदार एवं समस्त स्टाफ की भूमिका रही।
कत्ता लेकर लोगों को धमकाने वाला पुलिस के गिरफ्त मे

By
lochan Gupta
