रायगढ़। पंडित प्रवीण कुमार दाश (सांकरा) प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रतिनिधित्व में 21 हजार वृक्ष 10 वर्ष में लगाने योजना पर आव्हान अनुरोध कर उस दिशा में इस वर्ष 2100 वृक्ष लगाने के लक्ष्य लिए सभी 21 जिला में आगामी 1 जुलाई से 01।07।2024 से 7 जुलाई तक पौधारोपण पखवाड़ा के लिए आव्हान किया जा चुका है।
सभी सदस्यों से किया गया है अनुरोध
प्रदेशाध्यक्ष पं प्रवीण कुमार दाश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के इच्छुक सदस्य उनके परिवार के सभी सदस्यों को एक पेड़ लगाने का अनुरोध अपने सुविधा वाले स्थान में इसकी सूचना क्रमांक-3 12 जून 2024 को किया गया है। साथ ही हर वर्ष इनमें से एक पंडित परिवार को अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छत्तीसगढ़ ‘प्रकृति रक्षक सम्मान’ से विभूषित कर धन, चांदी, वस्त्र, प्रमाण पत्र से सम्मनित महासंघ करेगा।
महासंघ में दर्ज होगा नाम
पंडित भारती शर्मा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने बताया कि इस कार्य में शामिल सभी पंडितों का जिला तथा राज्य से एक सूची भी बनेगा इन सभी पंडितों का नाम महासंघ इतिहास में दर्ज किया जाएगा। जो इस दिशा में कार्य की शुरुवात किया जाएगा व लक्ष्य की ओर गति किया जा चुका है। किसी ब्राह्मण महासंघ द्वारा भारत मे प्रथम प्रयास एक राज्य में इतने अधिक पेड़ (21 हजार पेड़) लगने पर प्रयास एक सुनियोजित तरीके से प्रकृति प्रेमी ‘पंडित प्रवीण कुमार दाश’ (सांकरा) के बुलंद हौसले से किया जा रहा है। आशा है सभी का साथ मिला तो लक्ष्य सरलता से प्राप्त होगा।
21 हजार पेड़ लगाने का रखा लक्ष्य ब्राह्मण महासंघ छ.ग.की पहल
