बरमकेला। विकास खण्ड के ग्राम नावापाली मे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या दिनांक 8 मई से 15 मई तक कथा वाचक अशोक महाराज द्वारा व्यासत्व मे सुमधुर स्वरों से गीत संगीत के साथ श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय रसास्वादन श्रद्धालुजनों को कराया गया कथा स्थल में प्रतिदिन नावापाली सहित आस पास के नायक परिवार के श्रद्धालु महिला पुरुषों की वृहद उपस्थिति के साथ साथ आस पास से हजारों की संख्या में कथा प्रेमी भक्तजन पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का पुण्यलाभ प्राप्त किये। कथा वाचक द्वारा जब अपने मधुर स्वर के माध्यम से भागवत कथा एवं भक्तिगीतों को संगीत के साथ गाया जाता तो उपस्थित महिला व पुरुष भक्तगण झूमकर नाचने के लिए विवश हो जाते थे। कथा के अंतिम दिवस व्यास पीठ द्वारा अत्यंत भावपूर्ण वातावारण में भागवत कथा के सार सुदामा चरित्र व सुखदेव विदाई, राजा परिक्षित मोक्ष का वर्णन किया। था के बीच-बीच में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रोता मौजूद थे। कथा वाचक पं अशोक महाराज ने बताया कि भागवत कथा का श्रवण से मन आत्मा को परम सुख की प्राप्ति होती है। पुण्य लाभ को बताया तथा जीवन और मृत्यु के सनातन सत्य को संसार सागर का दो तट बताकर कथा को विराम दिया। अयबर लाल नायक (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक) का शासकीय सेवा में अधिवार्षिक पूर्ण हो गया है।इसी उपलक्ष्य में उत्सव है आयोजक परिवार अयबर लाल नायक, विजय कुमार नायक, पुष्पमाला नायक,विपुल नायक काव्या नायक,अजय कुमार नायक गुणवती नायक एकता नायक सहयोग से किया गया।