भिलाईनगर। चरोदा स्थित मानसरोवरविद्यालय जंजगीरी विद्यालय में विवाद इस हद तक पहुंच गया है, कि चाचा ने अपने ही भतीजे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाड़े के गुंडो से मारपीट कर दिया है। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश साहू की तरफ से मामला कायम करते हुए सृजन साहू एवं पवन साहू के खिलाफ धारा 294 323 34 506 के तहत जुर्म कायम किया है।
इस बात की जानकारी आयोजित पत्रवार्ता में देते हुए चंद्रप्रकाश साहू ने बताया कि मानसरोवर विद्यालय चरोदा में 1992 से अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत है। यहां के समिति के पदाधिकारी बसंत कुमार साहू पुत्र चंद्र प्रकाश साहू चाचा पवन कुमार साहू पुत्र सर्जन साहू एवं इन्हीं के परिवार की महिलाएं इस सोसाइटी में पदस्थ है। पवन कुमार साहू शुरू से ही विद्यालय के खातों से एवं विद्यालय के निजी दस्तावेज से कई बार छेड़छाड़ करते पाये गये हैं।समिति के सदस्यों से ठीक ढंग से बर्ताव न करना विद्यालय के स्टाफ को भी डराधमका कर उनसे गलतकाम करवाया जाता है। गत12 अप्रैल को पवन कुमार साहू ने अपने ही भतीजे चंद्र प्रकाश साहू पर अपने पाले हुए गुंडे बदमाशों के साथ मारपीट करवाई। जिसमें चंद्र प्रकाश के आंखों में गहरी चोट आई है। जैसे तैसे जान बचाकर चंद्र प्रकाश ने कुम्हारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तथा डॉक्टरी मुलायजा करवाया है। विद्यालय में लगातार पवन कुमार साहू द्वारा अनर्गल प्रवृत्तियो में लिप्त पाए गए हैं। जिससेसमस्त विद्यालय एवं विद्यालय के स्टाफ प्रभावित हो रहा है। तथा बच्चों का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है। चंद्र प्रकाश साहू एवं परिवार को भविष्य में जान से मारने की धमकी पवन साहू द्वारा दी गई है।समस्त विद्यालय में पवन कुमार साहू द्वारा की गई इन्हीं हरकतों सेयहज्ञातहोता है, कि वह आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है।एवं धोखाधड़ी करने का काम संस्था में लंबे समय से कर रहे हैं। इनकी हरकतों का विरोध उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिसको लेकर शासन प्रशासन के पास शिकायत भी की गई है। और प्रशासन ने इस मामले की जांच करने का आदेश भी प्रदान कर दिया है। इस बात से बौखला कर पवन कुमार साहू द्वारा विद्यालय परिसर में अपनेअसामाजिक तत्वों के माध्यम से गुंडागर्दी की जा रही है।
विरोध करने वालों पर दमनकारी कार्यवाहीकररहे हैं।जिसकी शिकायत कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन के माध्यम से प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पवन कुमार साहू द्वारा यदा-कदा रूप से विद्यालय में एकाधिकार कार्य करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के कामकाज में षडयंत्रों की नींव डालने का काम भी किया है। जिसकी वजह से विद्यालय के कामकाज में प्रभाव पड़ रहा है। और विद्यालय बदनाम होता चला जा रहा है। जिसका असर विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों एवं उनके पालको पर भी पढ़ रहा है।
मानसरोवर विद्यालय में पवन कुमार साहू कर रहा गुंडागर्दी, गलत कार्यों पर पर्दा डालने का प्रयास : चंद्र प्रकाश साहू
