जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भाजपा की कोर कमेटी, चुनाव प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। इस दौरान सीएम विष्णु साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों से भाजपा को हमेशा निर्णायक बढ़त मिलती रही है। इस बार हमें पार्टी को नए रिकॉर्ड मतों से बढ़त दिलाना है। साय ने कहा कि जशपुर के कार्यकर्ताओं ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में पार्टी को जीत की राह दिखाई है। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को केन्द्र की सत्ता में मजबूती के साथ स्थापित करने के लिए एकजुट होकर काम करना है।
सरकार की उपलब्धियों को लेकर हर घर तक जाएं
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों से भाजपा को हमेशा निर्णायक बढ़त मिलती रही है। इस बार हमें पार्टी को नए रिकॉर्ड मतों से बढ़त दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर हर घर तक जाएं।
ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने में जुट जाएं। जामवाल ने कहा कि देश में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है।
देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण
जामवाल ने कहा कि देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। क्करू मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, जिसमें हम सभी को अपना 100 प्रतिशत देना है। मोदी की एक एक गारंटी को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है।
कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा
बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा। बूथ स्तर पर हमें 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने पर फोकस करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 200 परिवारों में व्यक्तिगत सम्पर्क करने की कार्य योजना बनानी चाहिए।
सरकार की उपलब्धि लेकर घर-घर तक जाएं : सीएम साय
जशपुर में जामवाल ने कहा- ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है
