जशपुरनगर। जिले के वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांगण में सरहुल सरना पूजा पर्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान साय ने कहा कि इस पर्व को अत्यंत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री हूं तो बालासाहब देशपांडे,स्व. दिलीप सिंह जूदेव, कल्याण आश्रम और शिव पार्वती के आशीर्वाद से हूं। सीएम ने कहा कि विधर्मी लोग हिंदुओं को तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं, जिनके द्वारा कहा जा रहा है कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। ऐसे भ्रामक जैसे चीजों से बचने की आवश्यकता है। विधर्मियों द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्र से बचकर हिंदुओं को संरक्षित करने कार्य करना होगा।
प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना
उन्होंने कहा कि इस दिन सरई पेड़ के नीचे महादेव पार्वती की पूजा की जाती है। इस दौरान साय ने धरती माता और महादेव पार्वती से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। सरहुल सरना पूजा में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।
घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मधुमक्खी के हमले से घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों से उनका हाल जान। साथ ही हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन भी दिया। पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत भी मधुमक्खी के हमले से घायल हुए थे, जिनका हाल जान उनके जल्द स्वस्थ होने का कामना की।
हिंदुओं को तोडऩे का प्रयास कर रहे विधर्मी : मुख्यमंत्री साय
जशपुर में मधुमक्खियों के हमले में घायलों से मिले मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक भी जख्मी
