रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विभाग में सर्जरी करते हुए चार निरीक्षक, दो उप निरीक्षक के अलावा एक सहायक उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया है।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे को पुसौर थाना, निरीक्षक सुखनंदन पटेल को खरसिया से थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी छाल, निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक संजय नाग को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी खरसिया, उप निरीक्षक करमू साय पैकरा थाना घरघोड़ा से थाना घरघोड़ा के अलावा सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे को थाना छाल से चौकी प्रभारी जोबी बनाया गया है।
सुखनंदन पटेल सम्हालेंगे सिटी कोतवाली की कमान
चार निरीक्षक, दो उप निरीक्षक व एक सहायक उप निरीक्षक का तबादला, एसपी ने जिले के कई थानों में फिर की सर्जरी
