रायगढ़। जशपुर के बगिया के लाल व सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर साय जी के जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुरुपाल भल्ला, अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्रीकांत सोमावार, महेश साहू, सुभाष पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, महिला मार्चो की शोभा शर्मा, आरती सिंह, शीला तिवारी, पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ, कौशलेश मिश्रा सहित दर्जनेां की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।