रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन मिलेगा. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया है. इसको लेकर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित भी किया गया है.
आदेश में कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़ताल अवधि 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक की अनुपस्थित अवधि का निराकरण अर्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए किया जाए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी 4 जुलाई 2023 से 9 जुलाई 2023 तक हड़ताल पर गए थे.
60 हजार कर्मचारियों से जुड़ा है मामला
4 जुलाई 2023 को प्रदेश के सभी अस्पतालों में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। करीब 60 हजार अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल से कई स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। क्योंकि रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टैक्नालाजी, नेत्र सहायक अधिकारी, ओटी टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड व्याय, आया बाई सभी हड़ताल पर थे, रेग्लर स्टाफ की कमी के कारण सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ा था।
स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली कर्मियों को मिलेगी आंदोलन के वक्त की सैलेरी
