रायगढ़। नाबालिग को प्रेमजाल में फांसकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीडि़ता ने अस्पताल में एक शिशु को भी जन्म दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल 18 फरवरी को घरघोड़ा थाना में एक बालिका ने अस्पताल में स्वस्थ शिशु को जन्म देने की सूचना मिली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल महिला विवेचक एवं स्टाफ को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां महिला विवेचक द्वारा बालिका से पूछताछ कर कथन लिया गया जिसमें बालिका ने बताया की सितंबर 2022 को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में विजय कुमार मांझी नाम का लडक़ा बैंड बजाने उनके गांव आया था जिससे जान परिचय हुआ। उसके बाद से विजय इसके गांव आना-जाना कर मेल जोल बढ़ाया।
कुछ दिनों बाद विजय शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर अपने साथ अपने गांव ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। बालिका जब विजय मांझी को शादी करने कहती थी तो विजय शादी से टाल मटोल करता रहा पिछले दिनों बालिका अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दी। विजय मांझी बालिका को नाबालिक जानते हुए उसके साथ शारीरिक स्थापित किया। घरघोड़ा पुलिस मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपी विजय मांझी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध कायम किया गया।
फरार होनें की फिराक में था आरोपी
घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टाफ के साथ रवाना हुए। आरोपी विजय कुमार मांझी फरार होने की फिराक में था जिसे कुडूमकेला, घरघोड़ा के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी से पूछताछ कर संगीन धारों में गिरफ्तार कर घरघोड़ा न्यायालय पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी विजय कुमार मांझी (22 साल) को घरघोड़ा पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है।
शादी का झंासा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
